Phone नहीं Battery को इस कोड से करें Reset! बैकअप हो जाएगा डबल

Smartphone Battery Life Increase Tips: क्या आप भी स्मार्टफोन के खराब बैटरी बैकअप से परेशान हैं तो इस ट्रिक को अभी करें यूज…

Smartphone Battery Life Increase Tips

Smartphone Battery Life Increase Tips: आजकल सभी स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन बैटरी मिलने लगी है और समय के साथ-साथ वह आपने केमिकल नेचर के कारण अपनी कैपेसिटी को खो देती है। इसका मतलब यह है कि बैटरी लाइफ में कमी सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने स्मार्टफोन का कितना यूज करते हैं। हालांकि, एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ खासकर सॉफ्टवेयर में स्मार्टफोन मेकर्स ने इस प्रोसेस को स्लो करने के नए-नए तरीके ढूंढ निकाले हैं, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं और किसी भी फोन का लंबे समय तक यूज कर सकते हैं।

हालांकि कई बार खराब बैटरी बैकअप के बाद हम फोन को रिसेट कर देते हैं। यहां तक की सर्विस सेंटर वाले भी खराब बैटरी बैकअप की शिकायत पर सबसे पहले फोन को रिसेट करके सॉफ्टवेयर अपडेट करते हैं लेकिन क्या आपने कभी अपने फोन की बैटरी को रिसेट किया है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा हम फोन को नहीं बल्कि बैटरी को रिसेट करने की बात कर रहे हैं। घबराएं नहीं इसके लिए फोन को स्क्रूड्राइवर से खोलने की जरूरत नहीं है आप इस काम को एक कोड एंटर करके कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे…

Smartphone की बैटरी को रिसेट कैसे करें?

  • बैटरी को रिसेट करने के लिए सबसे पहले आपने फोन के डायल पैड में जाएं।
  • इसके बाद *#9900# कोड एंटर करें।
  • कोड डालते ही आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे थोड़ा सा स्क्रॉल करें।
  • इसके बाद नीचे दिख रहे बैटरी रिसेट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • इतना करते ही आपकी बैटरी रिसेट हो जाएगी।
  • लेकिन इसके बाद एक बार फोन को Reboot जरूर करें।

वीडियो से भी जानें इस ट्रिक के बारे में…

इस ऑप्शन से भी बढ़ाएं बैटरी बैकअप

आपके डिवाइस के बेस पर, यह सेटिंग अलग अलग तरह से शो हो सकती है, लेकिन iPhones के लिए, इसे सेटिंग्स में ‘ऑप्टिमाइज़्ड बैटरी चार्जिंग’ के नाम से कंपनी ने ऐड किया है। जब आपका डिवाइस प्लग इन होता है और यूज में नहीं होता है तो यह फीचर आपके बैटरी चार्ज को 80% तक तेजी से चार्ज करता है, लेकिन जब चार्जिंग 80% से ऊपर जाती है तो ये फीचर स्पीड को स्लो कर देता है। वनप्लस जैसे कई एंड्रॉइड फोन्स में भी यह सेटिंग देखने को मिलती है।

वीडियो में बताए गए ट्रिक्स से भी बढ़ाएं बैटरी बैकअप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ