Smart TV buying guide: भारत में स्मार्ट होम का मतलब अब सिर्फ वाई-फाई राउटर और स्मार्ट बल्ब नहीं रह गया है. 2025 में स्मार्ट टीवी लिविंग रूम का ब्रेन बन गया है. यह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है बल्कि वॉयस असिस्टेंट और अन्य स्मार्ट डिवाइस का कंट्रोलर भी बन गया है. त्योहारों के मौसम में नया टीवी लेने का यह सबसे सही समय है. डिस्काउंट्स, नए लॉन्च और बेहतर फीचर्स के साथ यह आपके घर को अगले पांच साल के लिए तैयार कर देगा.
2025 के लिए जरूरी स्मार्ट टीवी टेक्नोलॉजी
आज के स्मार्ट टीवी सिर्फ LCDs तक सीमित नहीं रह गए हैं. इसे खरीदते समय हमे इन बातों पर भी ध्यान देना चाहिए. जैसे-
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी: OLED, QLED और Mini-LED पैनल अब सामान्य हो गए हैं. कम से कम 4K रिजॉल्यूशन वाला टीवी ही खरीदें. प्रीमियम यूजर्स 8K मॉडल देख सकते हैं.
- प्रोसेसर और AI अपस्केलिंग: अच्छे प्रोसेसर वाले टीवी में कम रिज़ॉल्यूशन वाला कंटेंट भी शार्प दिखता है.
- स्मार्ट फीचर्स: Google TV, Tizen, webOS जैसे प्लेटफॉर्म का यूजर इंटरफेस स्मूद होना चाहिए.
- Alexa, Google Assistant और Bixby जैसे वॉयस असिस्टेंट इनबिल्ट होने चाहिए.
- कनेक्टिविटी: Wi-Fi और HDMI जरूरी हैं, खासकर गेमिंग और साउंडबार के लिए.
- साउंड: Dolby Atmos या spatial ऑडियो का सपोर्ट अब मिड-रेंज टीवी में भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Smart TV पर पाएं बेस्ट पिक्चर क्वालिटी और थिएटर जैसा एक्सपीरियंस, अभी बदलें ये सेटिंग्स
सही स्क्रीन साइज चुनना
इंडिया में लिविंग रूम के लिए 50 इंच स्क्रीन अब न्यूनतम मानी जाती है. अगर जगह और बजट है तो 55-65 इंच का टीवी 4K या 8K के साथ थिएटर एक्सपीरियंस देता है. वहीं छोटे कमरे, बेडरूम या किचन के लिए 32-43 इंच का स्मार्ट टीवी सफिशिएंट है. ध्यान देने वाली बात है ये कि स्क्रीन साइज और देखने की दूरी मेल उसी हिसाब से होना चाहिए.
अलग यूज के लिए स्मार्ट टीवी
- गेमिंग: HDMI 2.1, VRR और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ.
- स्ट्रीमिंग: तेज प्रोसेसर, अपडेटेड ऐप्स और smooth UI.
- स्पोर्ट्स:मोशन स्मूदिंग, हाई रिफ्रेश रेट और बड़ा स्क्रीन.
- कैज़ुअल: बजट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी, अच्छे साउंड और आसान रिमोट.
भरोसेमंद स्मार्ट टीवी ब्रांड्स (2025 में भारत)
- Samsung: QLED और स्मार्ट फीचर्स के लिए.
- LG: OLED और webOS के लिए.
- Sony: शानदार पिक्चर प्रोसेसिंग और Android TV के लिए.
- Xiaomi/MI: बजट फ्रेंडली और भरोसेमंद हार्डवेयर.
- OnePlus & TCL: मिड-रेंज में कॉम्पिटिटिव फीचर्स.
त्योहार का समय, बेस्ट डील्स
23 सिंतबर से शुरू होने वाली Amazon Great Indian Festival सेल और Flipkart Big Billion Days sale सेल के दौरान प्रीमियम मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट मिल सकते हैं. खरीदते समय वॉरंटी और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट जरूर चेक करें. अगर आपके घर में स्मार्ट असिस्टेंट है, तो टीवी ऐसे चुनें जो Alexa, Google Home या Apple HomeKit के साथ आसानी से जुड़े.
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
14 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
17 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
18 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
20 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines