Smart TV Blast Reasons: गर्मियों में एयर कंडीशनर में ब्लास्ट होने की खबरें तो आपने भी कई सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज और एयर कंडीशनर के अलावा टीवी में भी ब्लास्ट हो सकता है और वो भी बम की तरह फट सकता है। जी हां, कुछ गलतियां है जिससे स्मार्ट टीवी में भी ब्लास्ट हो सकता है। समय से पहले टीवी में खराबी हो सकती है और कई सारी समस्याएं हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें और जान लें कि किन कारणों से स्मार्ट टीवी में ब्लास्ट हो सकता है?
टीवी को गलत जगह लगाने की गलती
स्मार्ट टीवी को किस जगह पर लगा रहे हैं, उसका भी खास ध्यान रखें। लापरवाही से टीवी को कहीं भी लगा देना सही नहीं है। इसमें कई तरह की खराबी हो सकती है। यहां तक कि हीटिंग की समस्या भी हो सकती है जिससे टीवी के फटने की संभावना बढ़ सकती है।
हवा आने-जाने की रखें जगह
अक्सर स्मार्ट टीवी को लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपने जहां टीवी लगाया है वहां हवा के आने-जाने की जगह हो। बंद बॉक्स, कैबिनेट या अलमारी में टीवी को फिक्स करने की गलती से टीवी के पीछे हिस्से से निकलने वाली हीटिंग को जगह नहीं मिलती है। ऐसे में टीवी के पार्ट्स में गर्माहट होने लगती है और धीरे-धीरे वो हीट होने लगता है जिससे अचानक ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।
ये भी पढ़ें- AC Compressor Blast: नोएडा में फिर लगी एयर कंडीशनर से आग, कंप्रेसर फटने की ये होती हैं 3 वजह
न टांगे सीलन वाली दीवार पर टीवी
दीवारों पर अगर सीलन की समस्या रहती है और उधर ही टीवी लगा दिया है तो उसे उस जगह से तुरंत हटा दें। ऐसी जगह टीवी का लगना सही नहीं है और वो धीरे-धीरे खराब हो सकता है। सीलन वाली दीवार पर टीवी टांगने से उसकी स्क्रीन खराब हो सकती है। वायरिंग में समस्या या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि टीवी को जहां लगा रहे वो बिल्कुल सही हो और इसमें किसी भी तरह से पानी ना आ सके।
कूलर के सामने से टीवी रखें दूर
स्मार्ट टीवी को ऐसी जगह न रखें जहां कूलर की सीधी हवा आती हो। ऐसा इसलिए क्योंकि कूलर से पानी के छींटों के साथ हवा आती है और इसकी बूंदे टीवी पर पड़ सकती हैं जिससे इसकी स्क्रीन खराब हो सकती है। स्मार्ट टीवी की वायरिंग में खराबी हो सकती है। ये ही कारण है कि गर्मियों में टीवी जल्दी खराब होता है। टीवी में अधिक हीट की समस्या हो जाए तो ये फट सकता है।
ये भी पढ़ें- AC Tips: मानसून के मौसम में खराब न हो जाए एयर कंडीशनर, बिजली बचत के साथ खराबी से बचाने के टिप्स
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
13 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
16 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines