Smart TV में भी AC जैसा हो सकता है ब्लास्ट, जानें किन 3 बातों का ध्यान रखना जरूरी

Smart TV Blast Reasons: अगर आप स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल करते हैं तो जान लीजिए कि इसे गलत तरह से लगाने से इसमें बम की तरह ब्लास्ट भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखने से स्मार्ट टीवी को फटने से रोका जा सकता है।

Smart TV | smart tv blast | smart tv explosion | gadget news

Image credit- news 24

Smart TV Blast Reasons: गर्मियों में एयर कंडीशनर में ब्लास्ट होने की खबरें तो आपने भी कई सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज और एयर कंडीशनर  के अलावा टीवी में भी ब्लास्ट हो सकता है और वो भी बम की तरह फट सकता है। जी हां, कुछ गलतियां है जिससे स्मार्ट टीवी में भी ब्लास्ट हो सकता है। समय से पहले टीवी में खराबी हो सकती है और कई सारी समस्याएं हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें और जान लें कि किन कारणों से स्मार्ट टीवी में ब्लास्ट हो सकता है?

विज्ञापन

टीवी को गलत जगह लगाने की गलती 

स्मार्ट टीवी को किस जगह पर लगा रहे हैं, उसका भी खास ध्यान रखें। लापरवाही से टीवी को कहीं भी लगा देना सही नहीं है। इसमें कई तरह की खराबी हो सकती है। यहां तक कि हीटिंग की समस्या भी हो सकती है जिससे टीवी के फटने की संभावना बढ़ सकती है।

विज्ञापन

हवा आने-जाने की रखें जगह

अक्सर स्मार्ट टीवी को लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपने जहां टीवी लगाया है वहां हवा के आने-जाने की जगह हो। बंद बॉक्स, कैबिनेट या अलमारी में टीवी को फिक्स करने की गलती से टीवी के पीछे हिस्से से निकलने वाली हीटिंग को जगह नहीं मिलती है। ऐसे में टीवी के पार्ट्स में गर्माहट होने लगती है और धीरे-धीरे वो हीट होने लगता है जिससे अचानक ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन

न टांगे सीलन वाली दीवार पर टीवी

दीवारों पर अगर सीलन की समस्या रहती है और उधर ही टीवी लगा दिया है तो उसे उस जगह से तुरंत हटा दें। ऐसी जगह टीवी का लगना सही नहीं है और वो धीरे-धीरे खराब हो सकता है। सीलन वाली दीवार पर टीवी टांगने से उसकी स्क्रीन खराब हो सकती है। वायरिंग में समस्या या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि टीवी को जहां लगा रहे वो बिल्कुल सही हो और इसमें किसी भी तरह से पानी ना आ सके।

कूलर के सामने से टीवी रखें दूर 

स्मार्ट टीवी को ऐसी जगह न रखें जहां कूलर की सीधी हवा आती हो। ऐसा इसलिए क्योंकि कूलर से पानी के छींटों के साथ हवा आती है और इसकी बूंदे टीवी पर पड़ सकती हैं जिससे इसकी स्क्रीन खराब हो सकती है। स्मार्ट टीवी की वायरिंग में खराबी हो सकती है। ये ही कारण है कि गर्मियों में टीवी जल्दी खराब होता है। टीवी में अधिक हीट की समस्या हो जाए तो ये फट सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ