Smart E-Underwear: टेक और गैजेट्स की दुनिया में एक से बढ़कर एक शानदार इनोवेशन होते रहते हैं। इनमें कुछ ऐसी तकनीक भी देखने को मिलती है जिसके बारे में शायद कभी किसी ने सोचा भी न हो। ऐसी ही एक गजब की तकनीक सामने आई है जिसके बारे में आपने भी शायद कभी सोचा न हो।
दरअसल, अमेरिकी सरकार की ओर से ऐसा अंडरवियर लाया जा रहा है जो एक तरह का सर्विलांसर होगा। सरकार द्वारा स्मार्ट शर्ट, स्मार्ट पैंट और अंडवियर विकसित किया जा रहा है। इसके जरिए वीडियो, ऑडियो और लोकेशन को ट्रैक किया जा सकेगा। डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस द्वारा एक्टिव स्मार्ट टेक्सटाइल (AST) में सबसे बड़ा निवेश किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये होंगे रेडी टू वियर सर्विलांस कपड़े
स्मार्ट शर्ट, स्मार्ट पैंट और अंडवियर जैसे रेडी टू वियर सर्विलांस क्लोदिंग को विकसित करने के लिए अमेरिकी सरकार ने 22 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। ये ऐसे कपड़े होंगे जिनमें वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही लोकेशन डेटा को भी ट्रैक किया जा सकेगा।
कानूनी सुरक्षा के उद्देश्य लाने की प्लानिंग
एक्टिव स्मार्ट टेक्सटाइल यानी स्मार्ट कपड़ों को स्मार्ट इलेक्ट्रिकली पावर्ड एंड नेटवर्क्ड टेक्सटाइल सिस्टम प्रोग्राम के नाम से जाना जाता है। इस तरह के कपड़ों का इस्तेमाल सरकारी कानूनी प्रवर्तन, राष्ट्रीय सुरक्षा समेत अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इन स्मार्ट कपड़ों से पता चल सकेगा कि आप कहां हैं और क्या कर रह हैं। इसका काम लोकेशन को ट्रैक करने के अलावा वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग करने का है। इन स्मार्ट कपड़ों की ये भी खासियत है कि इन्हें नॉर्मल कपड़ों के जैसे धोने पर भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।
सुरक्षा के लिहाज से लाने की तैयारी
इन स्मार्ट कपड़ों को सिक्योरिटी और डिफेंस के लिए विकसित किया जा रहा है। इनका इस्तेमाल सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को निगरानी के साथ सुरक्षा प्रदान करने के लिए होगा। ऐसे में उन्हें अधिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा इन कपड़ों का यूज जासूसी के लिए भी किया जा सकेगा। फिलहाल, इसे लाने के लिए काम चल रहा है, जिसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines