अगर आपके पास दो सिम हैं और दूसरा नंबर सिर्फ OTP, बैंकिंग या जरूरी कॉल के लिए इस्तेमाल होता है, तो हर महीने उसमें रिचार्ज करना याद रखना आसान नहीं होता. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि रिचार्ज खत्म होने के बाद सिम कितने दिन तक चालू रहता है और क्या 6 महीने तक रिचार्ज न कराने पर नंबर अपने आप बंद हो जाता है. सोशल मीडिया पर जियो समेत अलग-अलग कंपनियों के नंबरों को लेकर 6 महीने तक SIM चालू रहने के दावे भी किए जाते हैं. समझते हैं TRAI के नियम क्या कहते हैं.
रिचार्ज खत्म होते ही SIM बंद नहीं होता
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी खत्म होने और मोबाइल नंबर के deactivation में अंतर है. रिचार्ज खत्म होते ही उसी दिन SIM पूरी तरह बंद हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है. कंपनी की प्रक्रिया के मुताबिक अलग-अलग सेवाओं पर असर पड़ सकता है और कुछ समय बाद non-usage के आधार पर नंबर को deactivate करने की कार्रवाई की जा सकती है.
पहले आउटगोइंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर
रिचार्ज खत्म होने से बाद सबसे पहले आउटगोइंग कॉल, SMS और डेटा जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. हालांक यह जरूरी नहीं कि हर कंपनी और हर नंबर बिल्कुल एक जैसी कंडीशन हो. इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि रिचार्ज खत्म होने पर 10, 15 या 30 दिन बाद हर SIM पर एक जैसा नियम लागू होगा.
इनकमिंग कब हो सकती बंद
अगर नंबर लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो आगे चलकर इनकमिंग कॉल समेत दूसरी सेवाएं भी बंद हो सकती हैं. फोन में नेटवर्क दिखाई देना भी इस बात की गारंटी नहीं है कि नंबर लंबे समय तक एक्टिव रहेगा. नंबर की स्थिति और कंपनी की प्रक्रिया के हिसाब से सेवाओं पर रोक लग सकती है.
TRAI का नियम क्या कहता है?
TRAI के नियमों के मुताबिक किसी प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन को कम से कम 90 दिन की non-usage अवधि से पहले सिर्फ गैर-उपयोग के आधार पर डिएक्टेवट नहीं किया जा सकता. Non-usage में इनकमिंग या आउटगोइंग कॉल, आउटगोइंग SMS, डेटा इस्तेमाल या वैल्यू एडेड सर्विस जैसी गतिविधियां शामिल हैं.
90 दिन बाद भी तुरंत नंबर बंद नहीं होता
90 दिन पूरे होने के बाद भी कुछ स्थितियों में नंबर को बनाए रखने की व्यवस्था है. TRAI के प्रावधानों के अनुसार, अगर प्रीपेड अकाउंट में 20 रुपये से ज्यादा बैलेंस उपलब्ध है, तो 20 रुपये की कटौती करके non-usage की अवधि को 30 दिन और बढ़ाया जा सकता है. यह प्रक्रिया उपलब्ध बैलेंस के आधार पर आगे भी जारी रह सकती है.
नंबर बंद होने के बाद भी मिलता है मौका
अगर non-usage के कारण नंबर deactivate हो जाता है, तो TRAI के नियमों में कम से कम 15 दिन का ग्रेस पीरियड दिया गया है. इस दौरान निर्धारित राशि का भुगतान करके उसी नंबर को दोबारा एक्टिवेट कराया जा सकता है.
Jio नंबर के लिए क्या है नियम?
Jio की मौजूदा जानकारी के मुताबिक, अगर प्रीपेड नंबर पर लगातार 90 दिन या उससे ज्यादा समय तक voice/video call, outgoing SMS, data या Value Added Services का इस्तेमाल नहीं होता है, तो कंपनी अपनी प्रक्रिया के तहत नंबर डिएक्टिवेट कर सकती है. अगर 90 दिन पूरे होने पर मेन अकाउंट में 20 रुपये से ज्यादा बैलेंस है, तो Jio 20 रुपये काटकर non-usage की अवधि को 30 दिन के लिए बढ़ा सकता है. यह प्रक्रिया बैलेंस उपलब्ध रहने तक जारी रह सकती है.
फिर 6 महीने तक Jio SIM कैसे चालू रहता है?
कुछ Jio यूजर्स का दावा है कि उन्होंने कई महीनों तक रिचार्ज नहीं कराया और इसके बावजूद उनका नंबर चालू रहा. ऐसा संभव है कि किसी नंबर पर कंपनी की रिटेंशन प्रोसेस, अकाउंट में मौजूद बैलेंस या किसी अन्य तरह की क्वालीफाइंग एक्टिविटी के कारण नंबर कुछ ज्यादा समय तक बना रहे. इसलिए किसी एक यूजर का अनुभव सभी Jio नंबरों पर लागू नहीं किया जा सकता.
TRAI के एक दस्तावेज में भी यह बात दर्ज है कि कुछ ग्राहक 180 दिन या उससे भी ज्यादा समय तक non-usage के बाद दोबारा अपने कनेक्शन का इस्तेमाल या रिचार्ज करते पाए गए हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि हर नंबर 6 महीने या उससे ज्यादा समय तक जरूर चालू रहेगा.
6 महीने का कोई फिक्स नियम नहीं
इसलिए अगर सवाल है कि “क्या 6 महीने तक रिचार्ज नहीं कराने पर हर SIM बंद हो जाएगा?”, तो इसका सीधा जवाब है- ऐसा कोई एक जैसा फिक्स नियम नहीं है. TRAI ने non-usage के लिए न्यूनतम अवधि और आगे की प्रक्रिया तय की है, लेकिन नंबर कितने समय तक वास्तव में एक्टिव रहेगा, यह कंपनी की लागू प्रक्रिया और नंबर की स्थिति पर भी निर्भर कर सकता है.
ये भी पढे़ं- SIM Card का एक कोना कटा क्यों होता है? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
48 mins agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
20 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
23 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines