SIM Card: पिछले कुछ सालों में सिम कार्ड से संबंधित फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फेक सिम या लोगों की सिम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही साइबर अपराध को भी अनजाम दिया जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपके नाम से सिम का इस्तेमाल न करें और ना ही उसका गलत इस्तेमाल करें। आपके नाम पर कितनी सिम कार्ड एक्टिव है? इसका भी पता जरूर कर लें। बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप ये जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी सिम चल रही है?
भारत सरकार की संचार साथी नामक वेबसाइट के जरिए सिम संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस वेबसाइट का निर्माणल टेलीमेटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने किया है। इसका उद्देश्य टेलीकॉम धोखाधड़ी पर रोक लगाना है और फोन यूजर की पहचान को सुरक्षित रखना है। स्मार्टफोन से संबंधित कई जानकारी को हासिल करने के लिए ये प्लेटफॉर्म जाना जाता है।
फर्जी सिम की होगी जांच
भारत सरकार की ओर से बढ़ते फर्जी मामले को देखते हुए फर्जी सिम की जांच की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वो जांच करें कि किसी के नाम पर कोई फर्जी सिम तो नहीं चल कही है। इसका पता Sanchar Saathi के ऑफिशियल वेबसाइट से लगाया जा सकता है।
एक व्यक्ति के पास कितनी सिम हो सकती है?
आमतौर पर एक व्यक्ति अपने नाम पर एक या दो सिम कार्ड ही लेता है और उसका इस्तेमाल करता है। हालांकि, टेलीकॉम सेक्टर के अनुसार एक व्यक्ति के नाम पर 9 सिम कार्ड हो सकते हैं जो किसी तरह के गलत काम के लिए इस्तेमाल न किए जाए।
कैसे जानें हमारे नाम पर कितने SIM Card?
अगर आपको ऐसा लगता है कि बिना आपकी मर्जी के आपके नाम से सिम कार्ड चल रही है तो इसका पता करने के लिए संचार साथी पोर्टल पर जा सकते हैं। आइए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस से जानते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड है?
- सबसे पहले संचार साथी (Sanchar Saathi) वेबसाइट पर जाएं।
- यहां “नो योर मोबाइल कनेक्शन्स” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फोन नंबर को एंटर करें और कैप्चा कोड भी एंटर करें।
- फोन नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करके लॉगिन करें।
- आपके नाम से चल रही सिम की पूरी लिस्ट शो हो जाएगी।
अनजान नंबर शो होने पर करें ये काम
अगर लिस्ट में आपको ऐसा नंबर शो हो रहा है जिसे आप नहीं जानते हैं तो उस पर क्लिक करें। इसके बाद “ये नंबर मेरा नहीं है” इस ऑप्शन पर क्लिक करें, सबमिट पर टैब करने के बाद “Request ID” को सेव करें। इसके बाद टेलीकॉम कंपनी द्वारा जांच की जाएगी और फर्जी होने पर सिम को डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- AC को मानसून सीजन में चलाने की गलती तो नहीं करते आप? इन गलतियों से 90% लोग हैं अनजान
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
14 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
15 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
18 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
19 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines