SIM Linked Via Aadhaar Card: क्या आपके पास एक या उससे ज्यादा सिम कार्ड है? या आप ये जानते ही नहीं कि आपके नाम से कितनी सिम चल कही है? तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। हो सकता है कि आपके नाम से कोई और सिम का इस्तेमाल कर रहा हो या शायद कोई फर्जी सिम चला रहा हो जो किसी के साथ फ्रॉड करने के काम भी आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो आप बहुत बड़ी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आपके नाम से कितनी सिम चल रही है, जिसे जानने के बाद आप चाहें तो सिम को ब्लॉक भी करवा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
एक आईडी पर होती हैं 9 SIM Card
सिम कार्ड को खरीदने के लिए जरूरी दस्तावेजों में से एक आधार कार्ड होता है। इसके जरिए कोई भी सिम कार्ड खरीद सकता है। एक आधार कार्ड से ज्यादा से ज्यादा 9 सिम ली जा सकती है। जबकि, कुछ राज्यों में ज्यादा से ज्यादा 6 सिम कार्ड को लिया जा सकता है।
ये भी पढ़िए- SIM Card Verification: सिम कार्ड डीलरों का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य, नया नियम लागू!
ऐसे पता करें कि कौन कर रहा सिम का यूज
- आपके नाम से कितनी सिम चल रही है ये जानने के लिए दूरसंचार विभाग के पोर्टल पर जाएं।
- इसके लिए tafcop.sancharsaathi.gov.in पर जाकर क्लिक करें।
- यहां अपना मोबाइल फोन नंबर एंटर करें।
- इसके बाद फोन में ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
- इस तरह से आपके सामने पूरी डिटेल्स आ जाएगी।
- यहां से आप पता कर सकेंगे कि आपकी आईडी से कितने फोन नंबर लिंक हैं।
ऐसे कर सकते हैं नंबर ब्लॉक
ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप ये जान सकेंगे कि आपकी आईडी से कितने नंबर लिंक हैं। अगर इन लिस्ट में आपको कोई ऐसा नाम दिखता है जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है तो आप इन नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको उसकी रिपोर्ट करनी होगी, जिसके बाद जांच की जाएगी और फिर नंबर को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
19 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
21 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines