भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ एक खास गैजेट को लेकर भी चर्जा में हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान गिल के माथे के पास एक छोटा सा डिवाइस चिपका दिखाई दिया. इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी वह इसे पहने नजर आए थे. गिल के इस डिवाइस को देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग हैरान हैं. खास बात यह है कि यह कोई सामान्य फिटनेस बैंड या स्मार्टवॉच नहीं, बल्कि दिमाग से जुड़े कुछ खास संकेतों को ट्रैक करने वाला वियरेबल डिवाइस है. इसका नाम Temple है.
क्या है Temple डिवाइस?
Temple एक खास वियरेबल डिवाइस है, जिसे Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल से जुड़ी टीम ने तैयार किया है. इसे माथे के किनारे कनपटी के पास लगाया जाता है. इसका मकसद दिमाग में होने वाले ब्लड फ्लो और शरीर से जुड़े दूसरे फिजियोलॉजिकल सिग्नल को ट्रैक करना है.
इस डिवाइस में ऑप्टिकल सेंसर दिए गए हैं और यह BrainFlow नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है. आसान भाषा में समझें तो यह माथे के किनारे से मिलने वाले संकेतों के जरिए दिमाग में ब्लड फ्लो में होने वाले बदलाव को मापने की कोशिश करता है.
क्या करता है Temple डिवाइस?
दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन से जुड़े संकेतों पर रखता है नजर
Temple डिवाइस सिर्फ ब्लड फ्लो ही नहीं, बल्कि ऑक्सीजन से जुड़े संकेतों को भी ट्रैक करने के लिए बनाया गया है. इसके अलावा यह दिमाग और शरीर पर पड़ने वाले मानसिक दबाव यानी Cognitive Load को भी समझने की कोशिश करता है.
इसका मतलब है कि जब कोई खिलाड़ी मैदान पर ज्यादा मानसिक दबाव में होता है या किसी मुश्किल स्थिति में खेल रहा होता है, तो उस दौरान शरीर और दिमाग की प्रतिक्रिया को समझने में यह डिवाइस मदद कर सकता है.
Entropy स्कोर से पता चलता है शारीरिक दबाव
Temple डिवाइस में Entropy स्कोर भी दिया जाता है. यह स्कोर शरीर पर पड़ने वाले फिजियोलॉजिकल दबाव को दिखाने के लिए बनाया गया है. एक्सरसाइज, नींद और तनाव जैसी चीजों के कारण इसमें बदलाव हो सकता है. यानी यह स्कोर किसी एक बीमारी या समस्या की जानकारी नहीं देता, बल्कि अलग-अलग परिस्थितियों में शरीर पर पड़ने वाले दबाव से जुड़े संकेत दिखाता है.
मूवमेंट और शरीर के पोश्चर को भी करता है ट्रैक
Temple की खासियत सिर्फ दिमाग से जुड़े संकेतों तक सीमित नहीं है. यह शरीर की गतिविधियों और पोश्चर यानी बैठने या खड़े होने के तरीके को भी ट्रैक कर सकता है. इसके अलावा चबाने जैसी शारीरिक गतिविधियों को भी रिकॉर्ड करने की क्षमता बताई गई है. खिलाड़ियों के लिए इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग और मैच के दौरान शरीर की प्रतिक्रिया समझने में मददगार हो सकता है.
पीवी सिंधु भी पहन चुकी हैं ये डिवाइस
शुभमन गिल से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी इस डिवाइस के साथ नजर आ चुकी हैं. उन्होंने अगस्त में नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान इसे पहना था. अब न्यूजीलैंड दौरे पर गिल के माथे पर यह डिवाइस दिखने के बाद एक बार फिर इसकी चर्चा शुरू हो गई है.
कितनी है Temple की कीमत?
Temple डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसकी कीमत 85,000 रुपये रखी गई है. माथे के किनारे चिपकाकर पहने जाने वाला यह डिवाइस अपने अलग डिजाइन और दिमाग से जुड़े संकेतों को ट्रैक करने की तकनीक के कारण चर्चा में है. फिलहाल इसे लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, खासकर फिटनेस और स्पोर्ट्स की दुनिया में.
संबंधित खबरें
Jio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines