Screen Guard लगाने से भी खराब हो सकता है फोन? यूज करने से पहले जरूर जान लें
Screen Protector Useful or Not: क्या आप भी अपने फोन कोई Screen Guard यूज कर रहे हैं? तो अभी सावधान हो जाएं! ये आपके फोन को खराब भी कर सकता है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Screen Protector Useful or Not: हम में से ज्यादातर लोग नया फोन खरीदते ही सबसे पहले उस पर स्क्रीन गार्ड लगवाने पहुंच जाते हैं क्योंकि मन में कहीं न कहीं ये डर बना रहता है कि अगर गलती से फोन हाथ से छूट गया तो क्या होगा और जिसके साथ भी कभी ऐसा कुछ हुआ है वो अच्छे से जनता है कि फोन के साथ अब हड्डियां टूटना भी तय है। घर वालों को अगर इसकी भनक भी लगी तो हालत फोन से भी ज्यादा खराब हो सकती है।
इसलिए हम में बहुत से लोग सबसे पहले स्क्रीन गार्ड लगवते हैं। क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं? तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिसे आप फोन का रक्षक समझ रहे हैं वही इसके खराब होने का कारण भी बन सकता है। कुछ मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है की खराब क्वालिटी वाले स्क्रीन गार्ड स्क्रीन को बचने की जगह उसे उल्टा खराब कर रहे हैं। आइये जानते हैं आपको कौन से स्क्रीन गार्ड नहीं यूज करने चाहिए।
सैमसंग, Realme समेत कई कंपनियों का कहना है कि आपको कभी भी अपने फोन पर UV Screen Protector का यूज नहीं करना चाहिए। इससे फोन के स्पीकर से लेकर डिस्प्ले तक कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। कुछ मामलों में तो फिंगरप्रिंट भी सही से काम नहीं करता है। इसके अलावा ये Screen Protector फोन की Water Resistant को भी खत्म कर देते हैं और अगर आपके साथ अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है तो एक दिन हो सकता है इसे उतारते वक्त स्क्रीन ही बाहर आ जाए जिससे मोटा खर्चा होना लगभग तय है।
इसलिए हमेशा एक अच्छे ब्रांड का स्क्रीन प्रोटेक्टर यूज करें। इससे भी बेहतर आप ऐसे स्क्रीन प्रोटेक्टर इस्तेमाल करें जिन्हें स्मार्टफोन कंपनी खुद रेकमेंड कर रही है क्योंकि स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को पता होता है कि सेंसर को किस जगह फिट किया गया है। आइये अब ये जानते हैं कि कौन-से स्क्रीन प्रोटेक्टर यूज करें
अगर आप अपने फोन को सेफ रखना चाहते हैं तो Hydrogel Film प्रोटेक्टर का यूज करें। ये UV स्क्रीन प्रोटेक्टर की तुलना में ज्यादा बेहतर होते हैं और इन्हें उतरना भी काफी आसान होता है। साथ ही ये आपके फोन को अच्छे से प्रोटेक्ट भी करते हैं। खास बात यह है कि इनकी कीमत भी 199 रुपये से शुरू होती है लेकिन आपको हमेशा हाई क्वालिटी वाले Hydrogel Film प्रोटेक्टर के साथ जाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: