Samsung vs iPhone: सैमसंग ने हाल ही में अपनी प्रीमियम सीरीज Samsung Galaxy S25 को लॉन्च किया था। इस सीरीज की सीधी तुलना आईफोन से की जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जो आपको Apple की सबसे लेटेस्ट आईफोन सीरीज यानी iPhone 16 में भी नहीं मिलेंगे? हालांकि दोनों ही डिवाइस अपनी क्वॉलिटी और कुछ खास फीचर्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज हम दो ऐसे फीचर्स के बारे में जानेंगे, जो लेटेस्ट आईफोन खरीदने वाले यूजर्स के पास भी नहीं हैं। ऐसे में सैमसंग यूजर्स इन फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। आइए इन दोनों फीचर्स के बारे में जानते हैं।
इरेज शैडो फीचर (Erase Shadow)
ये फीचर केवल सैमसंग के डिवाइस में ही उपलब्ध है। ये तब काम आता है, जब आप किसी फोटो में आई शैडो को हटाना चाहते हैं। इसमें आप ऑब्जेक्ट इरेजर सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा इमेज को एनालाइज करने और शैडो और लाइट बिम को ऑटोमेटिकली मिटा देती है। हालांकि इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- इसके लिए आप सबसे पहले गैलरी ऐप में जाना होगा।
- इसके बाद वह फोटो चुनें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।
- एडिट आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद मोर सेटिंग आइकन पर टैप करें।
- यहां ऑब्जेक्ट इरेजर पर टैप करें।
- अब इरेज शैडो पर टैप करें।
- आखिर में डन पर क्लिक करें।
पाम स्वाइप (Palm Swipe)
सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए पाम स्वाइप का ऑप्शन लाता है, जिससे आप आसानी से केवल अपनी हथेली को स्वाइप करके स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे।
- इसके लिए सबसे पहले सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
- अब एडवांस फीचर्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोशन और जेस्चर विकल्प पर टैप करें।
- यहां Palm Swipe Capture को इनेबल करें।
- अब स्क्रीनशॉट लेने के लिए स्क्रीन के एक किनारे से दूसरे किनारे तक स्वाइप करें।
यहां भी पढ़ें- Vodafone Idea का 84 दिनों वाला सस्ता प्लान! Jio और Airtel को छोड़ा पीछे..
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
8 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
11 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
12 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
14 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines