Samsung Upcoming Foldable Phones: क्या आप भी सैमसंग के नए फ्लिप या फोल्ड फोन का काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हालिया लीक्स में ये सामने आया है कि सैमसंग इस साल गर्मियों में गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 को लॉन्च कर सकता है। ये नए डिवाइस अगस्त महीने में पेश किए जा सकते हैं। लीक्स में कई डिटेल्स पहले ही सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि दोनों फोल्डेबल में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़े अपग्रेड देखने को मिलने वाले हैं, जिसमें कैमरा और परफॉर्मेंस में अपग्रेड शामिल है।
बेहतर कूलिंग सिस्टम
SamMobile ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है इस बार सैमसंग अपने दोनों डिवाइस में हीट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को बेहतर करने वाला है। दोनों डिवाइस में बड़ा Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, एक स्मूथ और ज्यादा Durable हिन्ज मिल सकता है, जो इन मॉडल्स को टूट-फूट से बचा सकता है। वहीं, इस बार डिस्प्ले में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 में क्रीज डिपार्टमेंट में बड़ा अपग्रेड किया गया है।
कैमरा और साउंड डिपार्टमेंट में अपग्रेड
एक और जगह है जिसमें सैमसंग अपग्रेड करने वाला है वो साउंड डिपार्टमेंट हो सकता है। गैलेक्सी Z फोल्ड 7 में नए स्पीकर मिलने की उम्मीद है। यही नहीं गैलेक्सी Z फोल्ड 7 के कैमरा सिस्टम को भी बड़े अपग्रेड मिलने की बात कही जा रही है। लीक्स के अनुसार, गैलेक्सी Z फोल्ड 7 में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। ऐसा लगता है कि सैमसंग अपने पिछले गैलेक्सी Z फोल्ड स्पेशल एडिशन मॉडल से कुछ फीचर्स ले रहा है, जिसमें बड़ा डिस्प्ले और हाई रिजाल्यूशन वाला कैमरा था। हालांकि, गैलेक्सी Z फोल्ड 7 में अभी भी स्पेशल एडिशन के 16GB के बजाय 12GB RAM होने की उम्मीद है।
मिल सकता है सबसे पावरफुल चिपसेट
गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में इस बार सैमसंग का Exynos 2500 चिप देखने को मिल सकता है, जबकि गैलेक्सी Z फोल्ड 7 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट हो सकता है। यह पिछले लीक्स रिपोर्ट के जैसा लग रहा है जिसमें बताया गया था कि फोल्ड 7 में अपने पिछले मॉडल की तुलना में फास्ट प्रोसेसिंग पावर और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : 30-40 हजार का AC छोड़ो सिर्फ 5 हजार में ठंडा होगा कमरा, खरीद लें ये शानदार डिवाइस; देखें 3 बेस्ट ऑप्शन
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
9 mins agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines