Tips to improve Battery Performance: सैमसंग ने सभी स्मार्टफोन यूजर्स को एक चेतावनी जारी की है। अगर आप भी सैमसंग का कोई फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए। दरअसल कंपनी ने बताया है कि अगर आप अपने फोन को बहुत ज्यादा गर्मी या बहुत ज्यादा ठंड में रखते हैं, तो इससे आपके फोन की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और उसकी लाइफ कम हो सकती है। ऐसा करने से आपका महंगा डिवाइस भी कुछ ही वक्त बाद डब्बा बन जाएगा। चलिए पहले जानें क्यों खराब होती है बैटरी…
क्यों खराब होती है बैटरी?
- ज्यादा गर्मी
अगर आप अपने फोन को बहुत ज्यादा गर्मी में रखते हैं, जैसे कि गर्म कार के अंदर या सीधी धूप में, तो इससे बैटरी की कैपेसिटी कम हो सकती है और वो जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है। - ज्यादा ठंड
बहुत ज्यादा ठंड में भी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। ठंड में फोन बंद हो सकता है या धीरे चार्ज हो सकता है।
तो फिर कितने तापमान पर रखें फोन?
सैमसंग के मुताबिक, आपके फोन को 0 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस (या 32 डिग्री फारेनहाइट से 95 डिग्री फारेनहाइट) के बीच के तापमान पर रखना चाहिए। कंपनी का कहना है कि हर एक यूजर को ये ‘0 से 35’ का रूल फॉलो करना चाहिए। अगर आप डिवाइस को इस तापमान के बाहर रखते हैं तो इससे बैटरी की लाइफ कम हो सकती है और फोन अचानक बंद भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें : BSNL दे रहा है ऑफर! घर बैठे Free में मिलेगी SIM, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
ये भी जान लो बैटरी लाइफ को कैसे बढ़ाएं?
बैटरी सेटिंग्स को ऑप्टिमाइज करें
अपने फोन की बैटरी सेटिंग्स में जाकर आप बैटरी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। आपको यहां ऑप्टिमाइज का ऑप्शन भी मिल जाएगा।
बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें
जो ऐप्स आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद कर दें। इससे आपके फोन की बैटरी लाइफ काफी ज्यादा बेहतर हो जाएगी।
ब्राइटनेस को कम करें
इतना ही नहीं अगर आप फोन को ज्यादा ब्राइटनेस पर यूज कर रहे हैं तो ऐसा न करें। स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करने से बैटरी कम खर्च होती है।
फालतू नोटिफिकेशन बंद करें
फालतू नोटिफिकेशन से भी बैटरी खर्च होती है क्योंकि इससे बार बार स्क्रीन कुछ सेकंड के लिए ऑन हो जाती है। इसलिए फालतू नोटिफिकेशन बंद रखें।
संबंधित खबरें
टेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
6 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
23 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines