News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Samsung S24 Ultra 5G Price Discount and Offers: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक फीचर्स वाले स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। कीमत चाहे लाखों में क्यों न हो फोन को खरीदने वालों की लंबी लाइन भी है। जरूरत और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग तरह के फोन यूजर्स उपलब्ध हैं। कुछ लोगों की पहली पसंद एप्पल के आईफोन हैं तो कोई अभी भी सैमसंग के फ्लैगशिप फोन का दीवाना है। भारतीय बाजार में सैमसंग की एक अलग पहचान बनी हुई है। बात करें अगर कंपनी के फ्लैगशिप फोन की तो इसके एस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल को खरीदने वाले काफी हैं। वहीं, कुछ सिर्फ कीमत ज्यादा होने के कारण ऑफर्स के इंतजार में हैं।
अगर आप भी एक बेहतरीन डील के लिए रुके हुए हैं और सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा खरीदने का सोच रहे हैं तो मौका अच्छा है। आप फोन को हजारों रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के मुख्य स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो इस फोन में 6.8 इंच का Quad HD+ डिस्प्ले हैं। इस फोन के दो वेरिएंट- 12 GB RAM + 256 GB ROM और 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है। गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 5जी में चार रियर कैमरा है जो 200MP + 50MP + 12MP + 10MP है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी है।
सैमसंग एस24 अल्ट्रा का 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पर 35 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से ये फोन 1,34,999 रुपये की जगह 86,999 रुपये में मिल रहा है और आपके लिए 48000 रुपये सस्ता हो सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को सस्ते में खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ये फोन 48 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। बैंक ऑफर्स की मदद से 5 प्रतिशत अनलिमिटेड डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं जो कि फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करने पर मिलेगा। अमेजन पर सैमसंग एस24 अल्ट्रा का 256 GB स्टोरेज वाला फोन 89,670 रुपये में लिस्टेड है जो कि फ्लिपकार्ट की तुलना में 2,671 रुपये महंगा पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Vivo के इस 5G फोन पर 7000 रुपये की छूट, मिल रही है बेहतरीन डील्स; जानें ऑफर्स
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।