Samsung के फोन बदल जाएंगे... One UI 7 को लेकर बड़ा खुलासा, फीचर्स भी हो गए लीक

Samsung One UI 7 Beta Release Timeline: अगर आप भी Samsung का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज हैं। कंपनी जल्द ही एक बड़ा अपडेट ला रही है जो आपके पुराने फोन को पूरी तरह से बदल देगा।

Samsung One UI 7 Beta Release Timeline
विज्ञापन

Samsung One UI 7 Beta Release Timeline: सैमसंग 2025 की शुरुआत में One UI 7 लॉन्च करने जा रहा है, जो Google के Android 15 पर बेस्ड एक नया सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। हालांकि One UI 7 के आने में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इससे पहले कंपनी इसका बीटा वर्शन जारी करने जा रही है। यह बीटा वर्शन सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और उन लोगों के लिए रिलीज किया जाएगा जो पहले इसे टेस्ट करना चाहते हैं। एक टिपस्टर के मुताबिक, सैमसंग नवंबर के मिड में One UI 7 बीटा को टेस्टर्स के लिए रोल आउट कर सकता है।

S25 Series के साथ जारी होगा One UI 7

इस साल One UI 7 बीटा में काफी देरी हुई है। पहले इसे अगस्त में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन पिछले महीने कंपनी ने बताया कि वह इस साल के अंत तक बीटा वर्शन रोल आउट कर देगी, जबकि स्टेबल वर्शन अगले साल उपलब्ध होगा। लीक्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे नए गैलेक्सी S25 सीरीज के साथ जारी कर सकती है। गैलेक्सी S24 सीरीज आउट ऑफ दी बॉक्स One UI 7 अपडेट पाने वाली पहली सीरीज हो सकती है।

Advertisment

Samsung One UI 7 स्पेशल फीचर्स

One UI के पिछले वर्जन के मुकाबले, इस बार सैमसंग ने सैमसंग डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में One UI 7 के संभावित फीचर्स पर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि, ऑनलाइन कुछ फीचर्स का खुलासा हो चूका है। One UI 7 में डायलर, मैसेज, गैलरी, कैलकुलेटर और क्लॉक ऐप सहित कई सिस्टम ऐप्स के आइकन के लिए नए कलर आने की उम्मीद है। लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन हैंडलिंग में भी सुधार की संभावना है।

विज्ञापन

मिलेंगे नए AI फीचर्स

यही नहीं कंपनी इस अपडेट के साथ नए AI टूल्स भी पेश कर सकती है, जिससे यूजर्स अपनी पोर्ट्रेट इमेज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके ‘रीस्टाइल’ कर सकेंगे। इसके अलावा, One UI 6.1.1 में पेश किए गए ‘स्केच टू इमेज’ फीचर को One UI 7 में और भी ज्यादा डिवाइस में एक्सपैंड किया जाएगा। सैमसंग के स्मार्टफोन्स में गूगल का ‘होमवर्क हेल्प’ फीचर भी शामिल किया जा सकता है, जिसे इस साल गूगल I/O इवेंट में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ