Samsung Galaxy A05s: दक्षिण कोरियाई मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने पिछले महीने भारत में किफायती Galaxy A05s स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने इस फोन का नया वेरिएंट पेश किया है, जो 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। सबसे खास बात ये है कि कंपनी ने इस फोन की कीमत 15 हजार रुपये से भी कम रखी है। नीचे गैलेक्सी A05s की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, कलर ऑप्शन सहित अन्य सभी खासियतों की जानकारी दी गई है।
Samsung Galaxy A05s: कीमत और उपलब्धता
ब्रांड ने सैमसंग गैलेक्सी A05s को नए वेरिएंट ( 4GB+128GB) में पेश किया है, जिसकी कीमत महज 12,499 रुपये रखी गई है। ग्राहक इस स्मार्टफोन के 6GB रैम वेरिएंट को भी खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको 14,999 रुपये खर्च करना होगा। डिवाइस लाइट ग्रीन, लाइट वॉयलेट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
बैंक ऑफर
सैमसंग अपने इस फोन पर 1000 रुपये का कैशबैक भी प्रदान कर रहा है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। इस ऑफर का लाभ लेने के बाद 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट फोन की कीमत घटकर 11,499 और 13,999 रुपये रह जाएगी। इतना ही कंपनी इस फोन को खरीदने के लिए ईएमआई ऑप्शन भी दे रही है। ग्राहक 1150 रुपये प्रति माह की शुरुआत ईएमआई पर इस फोन को अपना बना सकते हैं। ध्यान दें कि EMI की ऑप्शन चुनिंदा कार्ड पर उपलब्ध है।
स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी A05s एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट के साथ आता है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। खास बात ये है कि इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080 x 2400 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ आता है।
कैमरे के मोर्चे पर सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का मेन सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 13MP का फ्रंट कैमरा है।
इतना ही नहीं, गैलेक्सी A05s फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है और इसमें आपको सिक्योरिटी के लिहाज से साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट मिलेगा। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
15 हजार के बजट में Vivo T2x 5G भी हो सकता है बेस्ट
वीवो के T2x 5G फोन भी 15 हजार रुपये के बजट में आता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन के टॉप एंड मॉडल (8GB+128GB) को 14,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। इस फोन में आपको 6.58 inch का Full HD+ Display और 5000mAh की बैटरी मिलती है। इतना ही यह डिवाइस Dimensity 6020 Processor से लैस आता है और इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा (50MP + 2MP) और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines