Samsung Neo Smart TV Series: सैमसंग ने नियो सीरीज में दो स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। सैमसंग नियो क्यूएलईडी 8K 2023 (Samsung Neo QLED 8K 2023) और सैमसंग 2023 नियो क्यूएलईडी 4K (Samsung 2023 Neo QLED 4K) भारत में लॉन्च हो गए हैं।
भारत में 4 मई 2023 को सैमसंग ने नियो QLED 8K और 4K टीवी की सीरीज लॉन्च किया है। दोनों बेहतरीन गेमिंग अनुभव प्रदान करने और फिल्म देखने में वृद्धि करने का दावा करते हैं। आइए नियो QLED 8K और 4K टीवी के बारे में जानते हैं।
Samsung 2023 Neo QLED 4K की कीमत
सैमसंग नियो QLED 4K मॉडल पांच डिस्प्ले साइज- 85-इंच, 75-इंच, 65-इंच, 55-इंच और 50-इंच में लॉन्च हुआ है। इसका सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन है, जिसकी कीमत 1,41,990 रुपये से शुरू होती है। सैमसंग की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर टीवी खरीदने के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढ़ेंः Amazon Great Summer Sale: कीमत से काफी कम में मिल रहे हैं ये धांसू फोन! जानें ऑफर्स
Samsung 2023 Neo QLED 8K की कीमत
सैमसंग नियो QLED 8K टीवी चार डिस्प्ले साइज- 98-इंच, 85-इंच, 75-इंच और 65-इंच में आता है। इसका काला रंग पेश किया गया है। टीवी की शुरुआती कीमत 3,14,990 रुपये है। टेलीविजन सेट सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर सहित सभी सैमसंग रिटेल स्टोर, अन्य चुनिंदा रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Samsung 2023 Neo QLED Series Specs
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग नियो QLED 8K और 4K टेलीविजन मॉडल इन्फिनिटी स्क्रीन और इन्फिनिटी वन डिजाइन एलिमेंट्स के साथ है, जिससे देखने का शानदार अनुभव मिलता है। क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी और न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर दर्शकों को रिच वाइबेरेट कलर और चित्र प्रदान करने का दावा करते हैं।
ये भी पढ़ेंः 6.55 इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ Motorola Edge 40 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
दोनों टीवी में पतले बेजेल्स हैं और इन्फिनिटी स्क्रीन और इन्फिनिटी वन जैसे डिजाइन एलिमेंट्स प्रदान करते हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे इमर्सिव व्यूइंग में सुधार करते हैं। दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज का ये भी दावा है कि क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी और न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 3-डी जैसी असली इमेज प्रदान करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
46 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines