Samsung जल्द लाएगा न्यूज ऐप, यूजर्स को मिल सकेंगे लेटेस्ट अपडेट्स और न्यूज ब्रीफ्रिंग्स

Samsung, Samsung news app, gadget news, google news

Samsung ने अपना नया न्यूज ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस ऐप के जरिए कंपनी अपने Android डिवाईस यूजर्स को ब्रीफिंग, न्यूज फीड और पॉडकास्ट के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की खबरें पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने फिलहाल ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। यदि सब सही रहा जो जल्दी ही ऐप को अमरीका में आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया जाएगा।

Samsung यूजर्स को मिलेगी कंटेंट क्यूरेट करने की सुविधा

इस संबंध में एक बयान जारी करे हुए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में उत्पाद विकास के उपाध्यक्ष अवनेर रोनेन ने कहा कि हमने सैमसंग न्यूज को गैलेक्सी यूजर्स को ब्रेकिंग और प्रीमियम न्यूज डिलीवर करने के लिए बनाया है। हमारा लक्ष्य यूजर्स को उनके आदर्श समाचार अनुभव को क्यूरेट करने की सुविधा देना है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग न्यूज शुरू में ब्लूमबर्ग मीडिया, सीएनएन, फॉर्च्यून, फॉक्स न्यूज, ग्लैमर, जीक्यू, हफपोस्ट, मनी, न्यूजवीक, न्यू यॉर्क पोस्ट, परेड, पोलिटिको, रिफाइनरी29, रॉयटर्स, सैलून, स्लेट, स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड, द डेली बीस्ट, द स्ट्रीट, यूएसए टुडे और वाइस सहित विभिन्न भागीदारों से समाचार कंटेंट तक पहुंच प्रदान करेगा। इनके अलावा सैमसंग के सिंडिकेशन पार्टनर- अपडेट के माध्यम से अतिरिक्त समाचार स्रोत भी आने वाले समय में ऐप में जोड़े जाएंगे।

सैमसंग ने कहा कि जिन यूजर्स के डिवाइस में पहले से ही सैमसंग फ्री ऐप है, उनके ऐप अपडेट होने पर 18 अप्रैल से सैमसंग न्यूज में आइकन बदल जाएगा। शुरुआत में यह फीचर सलेक्टेड स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध करवाया जाएगा। बाद में आने वाले समय में इसे सभी कम्पेटिबल डिवाइस के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ