Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग ने आखिरकार अपने पहले ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन, Galaxy Z TriFold से पर्दा हटा दिया है. कंपनी ने इसे दक्षिण कोरिया में आयोजित APEC CEO Summit के दौरान दिखाया. इस फोन को देखकर साफ है कि सैमसंग अब फोल्डेबल टेक्नोलॉजी को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है.
टैबलेट जैसा बड़ा डिस्प्ले
इवेंट में दिखाए गए Galaxy Z TriFold के दो मॉडल नजर आए- एक फोल्ड किया हुआ और दूसरा पूरी तरह खुला हुआ. जब यह फोन खुलता है तो यह एक बड़े टैबलेट जैसा दिखता है, जिसकी स्क्रीन करीब 10 इंच की बताई जा रही है. इस डिस्प्ले के दाईं ओर एक पंच-होल कैमरा दिया गया है. वहीं, जब यह फोल्ड होता है तो इसका बाहरी हिस्सा बिल्कुल किसी सामान्य स्मार्टफोन जैसा दिखता है. इसका आउटर डिस्प्ले लगभग 6.5 इंच का हो सकता है, जो Galaxy Z Fold 7 से मिलता-जुलता है.
डिजाइन और फोल्डिंग मेकैनिज्म
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy Z TriFold का डिजाइन ऐसा होगा कि इसकी स्क्रीन अंदर की ओर फोल्ड होगी. यानी फोन के दोनों किनारे बीच की ओर मुड़ेंगे. इस डिज़ाइन से डिस्प्ले के नाज़ुक हिस्से बाहरी धूल या झटकों से सुरक्षित रहेंगे. यह डिजाइन Huawei के ट्रिपल-फोल्ड फोन Mate XTs से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है.
बैटरी और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड
सैमसंग इस फोन में बैटरी को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटने की योजना बना रहा है, ताकि पूरे ट्रिपल-फोल्ड स्ट्रक्चर में बेहतर बैटरी बैकअप मिल सके. पावर के मामले में भी यह फोन दमदार रहेगा, क्योंकि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिए जाने की संभावना है. साथ ही, इसमें 16GB RAM और सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक का उपयोग किया जा सकता है, जो पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी से ज्यादा कुशल मानी जाती है.
200MP कैमरा और एडवांस फीचर्स
Galaxy Z TriFold में पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसका मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का होगा, जो 100x जूम की क्षमता रखेगा. बाकी दो लेंस में एक अल्ट्रा-वाइड और एक टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा. यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जिसके ऊपर One UI 8 इंटरफेस दिया जाएगा.
लॉन्च और कीमत की जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इस फोन को साल के अंत तक चीन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, ताइवान और यूएई जैसे कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च करेगा. भारत में इसका लॉन्च अभी तय नहीं है. माना जा रहा है कि सैमसंग पहले लिमिटेड मार्केट में इस फोन की स्थिरता और लोगों की प्रतिक्रिया को परखेगा. इसके बाद ही ग्लोबल लॉन्च की योजना बनाई जाएगी. कीमत की बात करें तो Galaxy Z TriFold की शुरुआती कीमत लगभग 3,000 डॉलर (करीब 2,64,000 रुपये ) रखी जा सकती है.
क्यों है यह फोन खास
Galaxy Z TriFold सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि सैमसंग की फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में अगला बड़ा कदम है. ट्रिपल-फोल्ड मैकेनिज्म, बड़े डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी इसे स्मार्टफोन की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत बना सकते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि सैमसंग इसे बड़े पैमाने पर कब लॉन्च करता है और क्या यह वाकई टेक्नोलॉजी प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं.
ये भी पढ़ें- भारतीय यूजर्स के लिए एक साल तक फ्री हुआ ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
4 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines