Samsung Galaxy Z Fold7: अब जमाना फोल्डेबल फोन का है। हाल ही में सैमसंग ने अपना अब तक का सबसे पतला और बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन इंडिया में पेश किया है। इस फोन की कीमत 1,74,999 रुपये से शुरू होती है। हर साल कंपनी अपनी फोल्ड सीरीज को बेहतर कर रही है। अगर आप इस फोन को लेने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि क्या यह बेस्ट फोन साबित हो सकता है…
डिजाइन
Samsung Galaxy Z Fold7 कंपनी का सबसे पतला फोल्डेबल फोन है। यह 8.9mm फोल्डेड और 4.2mm अनफोल्डेड है और इतना ही नहीं यह बेहद हल्का भी है। इस फोन का वजन 215 ग्राम है। इसके रियर में LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। फोन का डिजाइन इस बार काफी इम्प्रेस करता है। हाथ में पकड़ते समय यह बेहद प्रीमियम अनुभव देता है। यह फोन पतला जरूर है पर बेहद मजबूत भी है। फ्रेम और हिंज में एडवांस्ड Armor Aluminum का इस्तेमाल किया गया है जो 10% ज्यादा स्ट्रोंग है।
डिस्प्ले
नए Galaxy Z Fold7 में 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.5-इंच के Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दिया है। वहीं, फोन को ओपन करने पर 8-इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलती है। जो 2,600 निट्स ब्राइटनेस के साथ है और पिछली जनरेशन से 11% बड़ी है। यह डिस्प्ले जबरदस्त व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है।इसके साथ ही Titanium प्लेट लेयर और 50% मोटा Ultra-Thin Glass इसे ज्यादा टिकाऊ बनाता है। यानी यह लम्बे समय तक आपका साथ निभाएगा। इस फोन में वीडियो देखना, गेम्स खेलना और फोटो देखने में काफी मजा आता है।
कैमरा
फोटो और वीडियो के लिए Samsung ने पहली बार नए Galaxy Z Fold7 के रियर में 200MP वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा लगाया गया है और यह 44% ज्यादा ब्राइट तस्वीरें और 4x ज्यादा डिटेल में तस्वीरें क्लिक करता है। साथ ही इसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस दिया है। रियर कैमरे से 3X ऑप्टिकल ज़ूम से लेकर 30X डिजिटल ज़ूम मिलता है।
इस फोन में AI-सपोर्टेड फोटो असिस्ट, Portrait स्टूडियो, Audio इरेजर, Generative एडिट, और Side-by-Side Editing जैसे कमाल के फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस फोन के फ्रंट में 10.0 MP(कवर) + 10.0 MP HID(मेन) कैमरा सेटअप दिया है। फ्रंट और रियर कैमरे से 4K(60fps) और 8K(30fps) तक वीडियो शूट कर सकते हैं।
प्रोसेसर और परफॉरमेंस
पिछले 7 दिन से मैं नये Samsung Galaxy Z Fold7 को मैं यूज़ कर रहा हूं,और अभी तक इस फोन ने मुझे बिलकुल भी निराश होने का मौका नहीं दिया। मल्टीटास्किंग के दौरान यह फोन हैंग होने का मौका ही नहीं देता। इतना ही नहीं यह इसमें हीटिंग का इशू भी इसमें नहीं मिलता। इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है जो इस फोन को फ़ास्ट बनाता है।
यह फोन One UI 8 और Android 16 पर बेस्ड है और इसमें नया Galaxy AI प्लेटफार्म दिया गया है।इस फोन में 4,400mAh की डुअल बैटरी दी गई है। जबकि इसे चार्ज करने के लिए वायर्ड चार्जिंग 25वॉट है। इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 का सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP48 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है जो 1.5 मीटर तक पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। लेकिन कंपनी इस फोन को beach और pool में इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देती।
कीमत और वेरिएंट
Samsung Galaxy Z Fold7 के 12GB रैम+512GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,74,999 रुपये है तो वहीं 16GB रैम+1TB इंटरनल स्टोरेज 2,16,999 रुपये है।
नतीजा
Samsung का नया Galaxy Z Fold7 जितना स्लिम है उतना ही सुपर फ़ास्ट है। बिजनेस क्लास को यह फोन काफी पसंद आने वाला है। इस फोन में वो सब कुछ है जो आज का यूजर चाहता है। यह बेहद एलीट क्लास फ़ोन है और अगर आप एक बार इसे देख लेंगे तो बार-बार जरूर इसे टच और फील करना चाहेंगे।
रेटिंग: 4.8/5
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 5 की पांच बड़ी खूबियां, खरीदने से पहले जरूर देखें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines