Samsung Galaxy Z Fold7: अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए सबसे सही है। Samsung अपने लेटेस्ट फोल्डेबल डिवाइस Galaxy Z Fold7 पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। यह फोन अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी दिया है, जिससे डील और भी शानदार बन जाती है।
कीमत और ऑफर
Samsung Galaxy Z Fold7 को भारत में 1,74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
- अगर ग्राहक HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 12,000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिल रही है।
- इसके अलावा पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 45,050 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
- ध्यान रहे, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।
फोन जेट ब्लैक, ब्लू शैडो और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Galaxy Z Fold7 के फीचर्स
- डिस्प्ले: 8 इंच मेन स्क्रीन (2184×1968 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स ब्राइटनेस) + 6.5 इंच कवर डिस्प्लेप्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite + Adreno 830 GPU
- स्टोरेज: 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज
- कैमरा: 200MP प्राइमरी सेंसर + 10MP टेलीफोटो + 10MP इनर और आउटर कैमरा
- बैटरी: 4400mAh (25W वायर्ड, 15W वायरलेस, 4.5W रिवर्स चार्जिंग)
- सिक्योरिटी: फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर
- कनेक्टिविटी: 5G, डुअल 4G VoLTE, e-सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC, USB Type-C
क्यों खास है ये फोन?
Galaxy Z Fold7 सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि प्रीमियम एक्सपीरियंस और फ्लैगशिप कैमरा परफॉर्मेंस देने वाला डिवाइस है। इसके दमदार फीचर्स और लिमिटेड टाइम डिस्काउंट इसे खरीदने का बेस्ट मौका बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें- iPhone 17: Apple इवेंट इनवाइट में छिपे दो सीक्रेट फीचर्स, क्या मिलेगा नया?
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
15 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
18 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
19 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
23 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines