iPhone 17: Apple इवेंट इनवाइट में छिपे दो सीक्रेट फीचर्स, क्या मिलेगा नया?

Apple ने iPhone 17 लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 कन्फर्म कर दी है। ऐसे में कंपनी के भेजे गए Awe Dropping नाम से Apple Event इनवाइट में दो बड़े फीचर्स के संकेत मिले हैं। आइए जानते हैं क्या हो सकते हैं ये फीचर्स।

iphone 17

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

Apple ने iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ये इवेंट 9 सितंबर 2025 को होगा। कंपनी ने ‘Awe Dropping’ नाम से इनवाइट भेजा है। लेकिन खास बात यह है कि इस इनवाइट में iPhone 17 Pro के दो बड़े फीचर्स छिपे हुए हैं, जिनकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी। इवेंट लोगो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया iPhone 17 Pro नए कलर ऑप्शन और वापर चैम्बर कूलिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।

iPhone 17 Pro: 2 बड़े अपग्रेड का हिंट

पिछले कुछ महीनों से iPhone 17 Pro के कलर वेरिएंट की लीक तस्वीरें सामने आती रही हैं। अब इवेंट के लोगो में ऑरेंज और डार्क ब्लू शेड्स दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि iPhone 17 Pro पांच कलर ऑप्शन में मिलेगा Black, White, Gray, Dark Blue और Orange।

विज्ञापन

दूसरा बड़ा फीचर होगा वापर चैम्बर कूलिंग सिस्टम, जो फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएगा। लोगो को देखकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक तरह से थर्मल हीट मैप जैसा दिख रहा है, जो इस फीचर का संकेत देता है। हालांकि, 9 सितंबर को असली राज सामने आएगा।

iPhone 17 Pro: क्या हो सकता है नया

  • iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का साइज पहले जैसा ही होगा, लेकिन डिजाइन में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।
  • दोनों मॉडल में नया A19 Pro चिप होगा, जो ज्यादा पावरफुल और एफिशिएंट होगा।
  • कैमरे में बड़ा अपग्रेड मिलेगा। इसमें नया 48MP टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वहीं, Pro Max वर्जन में 8x टेलीफोटो जूम मिलने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा नया 24MP सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।

हालांकि ये सभी फीचर्स अभी सिर्फ लीक और कयासों पर आधारित हैं। असली जानकारी के लिए Apple के लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ