Samsung Galaxy Z Flip 6 Review: हाल ही में एप्पल ने अपनी नई iPhone 16 Series लॉन्च की है जिसमें इस बार भी कोई ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसे में अगर अब आप रेगुलर फोन की जगह फ्लिप फोन खरीदने का मन बना चुके हैं तो Samsung Galaxy Z Flip 6 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जो अपने AI फीचर्स की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फोन की कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू होती है। यह अब तक का सबसे बेस्ट फ्लिप फोन माना जा रहा है और इसका हिंज भी मजबूत किया गया है। अगर नया Galaxy Z Flip 6 खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं कि क्या ये फोन वाकई दमदार है और इसके AI फीचर्स कैसे काम करते हैं…
डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy Z Flip 6 का डिजाइन इस बार स्लिम है और ये कॉम्पैक्ट भी है। इसे इस्तेमाल करना काफी मजेदार रहेगा। फोन के रियर में LED फ्लैश लाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है जो काफी शानदार है। फोल्ड करने पर फोन और भी कॉम्पैक्ट हो जाता है और इसका डिस्प्ले इस बार काफी ब्राइट है।
फोन में 6.7 Inch FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट है। फोन में 3.4 Inch Super AMOLED Flex Window मिलती है जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। दोनों ही डिस्प्ले बेहद रिच और कलरफुल हैं। वाइब्रेंट कलर्स, क्लेरिटी बहुत ही बेहतरीन है। तेज धूप में भी डिस्प्ले को आसानी से रीड किया जा सकता है। इंडोर के साथ-साथ आउटडोर एक्सपीरियंस बढ़िया रहता है।
कैमरा
Galaxy Z Flip 6 के रियर में दो कैमरे लगे हैं, जिनमें से एक 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है, जो 123 डिग्री तक देख सकता है। सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से दिन में काफी शानदार फोटो और वीडियो शूट किए जा सकते हैं। डे लाइट में काफी अच्छी डिटेल्स मिलती हैं। कलर एक दम रियल मिलते हैं। हालांकि जूम मोड पर फोटो और वीडियो की क्वालिटी अच्छी नहीं है। फोन में ऑटोफोकस बहुत अच्छा काम करता है। फ्रंट कैमरा अच्छा है और बढ़िया काम करता है।
ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold 6 Review: AI के साथ आया भविष्य का फोन, खरीदने से पहले जानें कितना दमदार
AI फीचर्स
गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में कई AI फीचर्स मिलते हैं जो सही काम करते हैं। इसमें आपको कंपोजर नाम का एक फीचर मिलता है जो आपको सोशल मीडिया या ईमेल लिखने में काफी मदद करता है। इतना है नहीं इंटरप्रिटर टूल से आप किसी से बात करते समय उसकी बातों का दूसरी भाषा में तुरंत ट्रांसलेशन कर सकते हैं। इसके अलावा Note असिस्ट फीचर की मदद से नोट्स ले सकते हैं और उसमें लिखी हुई बातों का ट्रांसलेशन से लेकर स्पेलिंग भी ठीक कर सकते हैं। आप अपनी फोटो को कार्टून, स्केच या कॉमिक जैसी अलग-अलग स्टाइल में बदल सकते हैं।
प्रोसेसर, बैटरी और परफॉरमेंस
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगा है और यह 12GB रैम से लैस है। फोन में लगा ये चिपसेट बेहद पावरफुल है। हैवी यूज पर फोन स्मूथ रहता है और हैंग नहीं होता। इस फोन में एक अच्छा कूलिंग सिस्टम है जिससे यह ज्यादा गर्म नहीं होता। फोन में एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम है और इसमें वन यूआई 6.1.1 यूजर इंटरफेस है।
परफॉर्मेंस के मामले में ये डिवाइस आपको कभी निराश नहीं करेगा। गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 4000mAh की बैटरी है, जो सिर्फ 25 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्ज होने में इस फोन को थोड़ा टाइम लगता है। फुल चार्ज पर और नॉर्मल यूज पर यह फोन एक दिन आराम से निकाल देता है, लेकिन बहुत हैवी यूज है और आपका ज्यादा समय रील्स और स्क्रोलिंग में बीतता है तो फिर फोन को फिर से चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है। नया Galaxy Z Flip 6 एक बेहतरीन स्मार्टफोन है इसकी बैटरी लाइफ थोड़ी और बेहतर हो सकती थी।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
36 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines