Samsung Galaxy Z Fold 6 Review: AI के साथ आया फ्यूचर का फोन, खरीदने से पहले जानें कितना दमदार

Samsung Galaxy Z Fold 6 Review: क्या आप भी इन दिनों नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं? और रेगुलर फोन से बोर हो गए हैं तो सैमसंग का हाल ही में लॉन्च हुआ Galaxy Z Fold 6 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस और AI वाले ढेरों फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए इस फोन का कम्पलीट रिव्यू जानें…

Samsung Galaxy Z Fold 6

Samsung Galaxy Z Fold 6: सैमसंग की फोल्ड सीरीज हर बार बेहतर हुई है। इस बार भी नया Galaxy Z Fold 6 में नए डिजाइन से लेकर AI और जबरदस्त हार्डवेयर का तालमेल देखने को मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि ये फोन अब तक का सबसे एडवांस फोल्डेबल फोन है। अगर आप अपने पुराने डिवाइस से बोर हो गए हैं और बजट का कोई इशू नहीं तो नए गैलेक्सी फोल्ड 6 को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह भी जान लें कि क्या यह सच में वैल्यू फॉर मनी फोल्डेबल स्मार्टफोन है? आइये जानते हैं..

डिजाइन और डिस्प्ले

नया फोल्ड 6 पिछली सीरीज की तुलना में हल्का, स्लिम और बेहद खूबसूरत है। यह कॉम्पैक्ट है और इसलिए इसका आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके रियर में कैमरा सेटअप मिलता है, कैमरा मॉड्यूल उभरा हुआ है  जो देखने में काफी शानदार लगता है। Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच की HD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Review

इसके अलावा इसमें 7.6 इंच की QXGA+ डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले भी है। फोन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले बेहद स्मूथ और रिच हैं। इस फोन को टैब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर फिल्म, वीडियो और फोटो देखने में आपको काफी मजा आने वाला है।  फोन का वजन 239 ग्राम है।

कैमरा

नए Galaxy Z Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरे सेटअप मिलता है। जिनमें प्राइमरी लेंस 50 MP का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ दिया गया है। जबकि दूसरा लेंस 12 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है और तीसरा लेंस 10 MP का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 10MP  मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। अंदर की डिस्प्ले में सेल्फी के लिए 4 MP का कैमरा है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Review

रियर कैमरे की मदद से आप HD, FHD, 4K और 8K मोड पर वीडियो शूट कर सकते हैं। वीडियो केवल 12X जूम को सपोर्ट करता है। वीडियो क्वालिटी दिन में और लो लाइट में बेहतरीन है और यहां आपको कोई शिकायत नहीं मिलती। आप 30fps और 60fps पर वीडियो शूट कर सकते हैं। फोटो क्लिक करते समय 12MP मोड पर 30X जूम और 50MP पर 5X का जूम सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Review

रिजल्ट काफी अच्छे और कोई खास शिकायत कैमरे से नहीं मिली। आप काफी बढ़िया फोटो क्लिक कर सकते हैं। फ्रंट कैमरे की मदद से रिजल्ट अच्छे आए हैं, लेकिन लो लाइट में बेहतर तस्वीरों की उम्मीद न करें।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Review

प्रोसेसर, रैम और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy Z Fold 6 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 1GB तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इसमें डुअल सिम के साथ एंड्रॉयड 14 बेस्ड One UI 6.1.1 मिलेगा। पावर के लिए इसमें 4400mAh की बैटरी मिलती है जो 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Review

फोल्ड फोन को बिजनेज फोन भी कहा जाता है, लेकिन अब फोल्डेबल फोन स्टूडेंट से लेकर कॉरपोरेट वर्ल्ड के लोग भी इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। यह फोन कॉम्पैक्ट और स्लिम है ऐसे में इसे इस्तेमाल करना बेहद ईजी है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Review

हैवी यूज पर भी यह हैंग नहीं होता और न ही इसमें हीटिंग का इशू आता है। मल्टीटास्किंग के दौरान यह स्मूथ रहता है। फुल चार्ज पर यह फोन एक इन आराम से निकाल देता है, लेकिन अगर आप हैवी यूजर हैं तो शाम तक फिर से चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है।

यह फोन IP48 रेटिंग से लैस है। इसमें वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावर शेयर भी सुविधा मिलती है। कंपनी ने इस फोन पर सात साल के लिए एंड्रॉयड ओएस और सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। ओवरआल नया Galaxy Z Fold 6 एक सॉलिड और हाई परफॉर्मेंस AI स्मार्टफोन है जो आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Review

Galaxy Z Fold 6 की कीमत

कीमत की बात करें तो Galaxy Z Fold 6 के 12GB+256GB वैरिएंट का प्राइस 1,64,999 रुपये है। वहीं, 12GB+512GB वैरिएंट का प्राइस 1,76,999 रुपये है। जबकि 12GB+1TB वैरिएंट का प्राइस 2,00,999 रुपये है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ