Live Updates
Samsung Galaxy S25 Series की भारत में कीमत
Galaxy S25
12GB+128GB: 69,000 रुपये
12GB+256GB: 74,300 रुपये
Galaxy S25+
12GB+256GB: 86,400 रुपये
12GB+512GB: 96,700 रुपये
Galaxy S25 Ultra
12GB+256GB: 1,12,300 रुपये
16GB+512GB: 1,22,700 रुपये
16GB+1TB: 1,43,400 रुपये
सेल शुरू होने की डेट: 7 फरवरी 2025
सैमसंग ने फिर किया कमाल... फोटो के बाद लाया ऑडियो इरेजर
सैमसंग वीडियो से नॉइस को फ़िल्टर करने के लिए एक बढ़िया फीचर लाया है। यह फीचर वीडियो में आ रहे बैकग्राउंड ऑडियो की सभी गड़बड़ियों को क्लीन करता है और आपके वीडियो को खास बनाता है। यह सुविधा अलग-अलग मोड भी ऑफर करती है। इससे पहले कंपनी ने फोटो इरेजर पेश किया था।
Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग के सबसे पावरफुल फोन के फीचर्स यहां जानिए
डिस्प्ले: फोन में 6.9-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 मिल रहा है।
प्रोसेसर: इस डिवाइस में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
रैम और स्टोरेज: 12 + 256GB, 12 + 512GB, 12GB + 1TB ।
कैमरे: 120-डिग्री FOV के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, OIS के साथ 200MP वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम, OIS के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी, चार्जिंग: फोन में 5,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, लगभग 30 मिनट में 65 परसेंट चार्ज तक पहुंचने का दावा, फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25, S25+ के तगड़े फीचर्स यहां देखें
डिस्प्ले: जहां S25 डिवाइस में 6.2-इंच FHD+ तो S25+ में 6.7-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट।
कैमरे: 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, OIS के साथ 50MP वाइड कैमरा, 3X ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफ़ोटो कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा।
बैटरी: 4,000mAh बैटरी (S25), 4,900mAh बैटरी (S25+), 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
सैमसंग के लॉन्च किए तीन सबसे तगड़े स्मार्टफोन
Circle to Search फीचर में बड़ा अपग्रेड
कंपनी ने Circle to Search फीचर में बड़ा अपग्रेड किया है। अब इस फीचर की मदद से आप स्क्रीन पर नंबर, ईमेल और URLs पहचानकर तुरंत कॉल, ईमेल या वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
6 महीने के लिए फ्री मिलेगा गूगल Gemini एडवांस्ड
गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी फोन्स में आपको 6 महीने के लिए फ्री गूगल Gemini एडवांस्ड मिलेगा।
One UI 7 में मिलेंगे ये खास AI फीचर्स
गैलेक्सी S25 के साथ आप AI के जरिए कंटेंट लिख सकते हैं और तस्वीरें भी बना सकते हैं।
1. Direct Transcript Summary
2. Personal AI Suggestions
3. Now Brief Feature
4. Generative images
5. Talking AI
कंपनी ने बताए Galaxy AI के फायदे
सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट जारी है। कंपनी ने AI फीचर्स के साथ इवेंट की शुरुआत की है। कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी S25 न केवल आपके आदेशों को समझेगा, बल्कि आपके इरादों को भी समझेगा। आप अपने दोस्त से जिस तरह बात करते हैं, उसी तरह AI से बात कर सकते हैं और एक बटन दबाकर कई काम शुरू कर सकते हैं।
Galaxy S25 Ultra की लॉन्च से पहले तस्वीर लीक!
Galaxy S25 Ultra अब बस कुछ ही देर में लॉन्च होने वाला है। इससे पहले ही फोन की तस्वीर लीक हो गई है
पुराने मॉडल से कितना बेहतर Galaxy S25 Ultra का कैमरा?
Galaxy S25 Ultra में क्वॉड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस और दो टेलीफोटो लेंस (50MP 5X, 10MP 3X) शामिल हो सकते हैं। पिछले मॉडल से इस बार अल्ट्रा वाइड लेंस ज्यादा बेहतर मिल सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज में मिलेंगे ChatGPT जैसे फीचर्स
कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज में One UI 7 के साथ बड़े अपग्रेड शामिल होंगे, जिसमें एडवांस्ड AI सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं टेक कंपनी AI असिस्टेंट भी पेश कर सकती है जिसमें मुश्किल कामों को संभालने के लिए ChatGPT जैसे फीचर्स होंगे।
लॉन्च से पहले लीक हुई Galaxy S25 Series की कीमत
हाल ही में एक दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि गैलेक्सी S25 सीरीज के फोन पिछले साल की गैलेक्सी S24 सीरीज की तुलना में काफी महंगे हो सकते हैं। कीमत में बढ़ोतरी के पीछे एक कारण क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट को माना जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च?
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25 प्लस और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार, गैलेक्सी S25 सीरीज में इस बार सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यही नहीं इस इवेंट में सैमसंग नई स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग या ईयरबड्स पेश कर सकता है, क्योंकि इनकी घोषणा कुछ महीने पहले ही की गई थी। इसके अलावा, कंपनी आज अपना पहला XR Headset पेश कर सकती है।
Samsung Galaxy Unpacked Event 2025: सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने तीन मॉडल, एक स्टैंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा की घोषणा की है। वहीं, गैलेक्सी S25 स्लिम जिसके बारे में बहुत ज्यादा चर्चा थी को अभी तक टीज नहीं किया गया है। लेकिन, कंपनी ने एक नया गैलेक्सी S25 एज मॉडल दिखाया है, जो वही मॉडल है जो अपनी स्लिम प्रोफाइल के बारे में दावा करता है।
लेटेस्ट सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज यूएस में $799 (लगभग 69,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ आती है। गैलेक्सी S25+ की कीमत $999 होगी, जबकि गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत $1,299 है। नए फ्लैगशिप फोन की भारत में कीमतें अभी भी गुप्त हैं, लेकिन आप नीचे दिए गए स्पेक्स देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
7 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines