Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 Date: सैमसंग फैंस के लिए गुड न्यूज है कंपनी जल्द ही अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट करने जा रही है। कंपनी के इस अपकमिंग लॉन्च इवेंट के कई लीक्स पहले ही ऑनलाइन सामने आ गए हैं जिसमें बताया गया है कि कंपनी जुलाई की शुरुआत में नए फोल्डेबल हैंडसेट, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 पेश करेगी। हालांकि इस बार कंपनी के इस गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में सिर्फ फोल्डेबल्स डिवाइस ही नहीं बल्कि सैमसंग की नई गैलेक्सी रिंग भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
कब होगा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024?
सैम मोबाइल की एक रिपोर्ट में कई सोर्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि सैमसंग अपना अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 10 जुलाई को आयोजित करने जा रहा है। इस बार ये इवेंट पेरिस में होगा और 2024 ओलंपिक से पहले होने की उम्मीद है। हालांकि सैमसंग आमतौर पर अमेरिका में नए गैलेक्सी जेड सीरीज फोन पेश करता करता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
लॉन्च हो सकता है सबसे महंगा फोल्ड फोन
इस साल, सैमसंग अपने अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी इसमें Samsung Galaxy Z Flip 6 के साथ दो बुक-स्टाइल गैलेक्सी Z फोल्ड मॉडल पेश कर सकती है, जो एक क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा। खास बात यह है कि इस इवेंट में इस बार एक गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 अल्ट्रा मॉडल भी देखने को मिल सकता है जो टॉप एंड स्पेक्स के साथ आ सकता है और सबसे महंगा मॉडल होगा।
ये प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं लॉन्च
वहीं, इस अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग अपनी गैलेक्सी रिंग को भी पेश कर सकता है, जो फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ कंपनी का पहला ऐसा Wearable डिवाइस होगा। कंपनी ने इस स्मार्ट रिंग को सबसे पहले फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में पेश किया था। इसके अलावा इवेंट में गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज और गैलेक्सी टैब S10 लाइनअप भी लॉन्च हो सकता है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
10 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
13 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
14 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
16 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines