Samsung Galaxy Unpacked 2024: सैमसंग अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स की सीरीज लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है। लॉन्च से पहले, टिपस्टर इवान ब्लास द्वारा लीक की गई नई तस्वीरों से पता चलता है कि कंपनी इस इवेंट में क्या कुछ पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 6, गैलेक्सी Z फ्लिप 6 और गैलेक्सी वॉच 7 लॉन्च होने की उम्मीद है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में अपनी पहली स्मार्ट रिंग को भी पेश कर सकती है। चलिए जानें इस इवेंट में क्या कुछ रहेगा खास…
आ रही है गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा
9To5Google के अनुसार, फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच के अलावा, कंपनी गैलेक्सी रिंग और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा पेश कर सकती है। रिंग तीन कलर गोल्ड, ब्लैक और सिल्वर में आ सकती है। सबसे प्रीमियम स्मार्टवॉच के लिए, कंपनी न्यू स्ट्राप पेश कर सकती है। इवेंट में स्मार्टवॉच की वाटर-रेसिस्टेंट कैपेबिलिटीज को दिखाया जा सकता है।
कैसा होगा नए फोल्डेबल फोन का डिजाइन?
पिछले लीक में, Reddit यूजर ने आगामी Z Fold 6 और Z Flip 6 का एक टीजर पोस्ट शेयर किया था। बुक-स्टाइल फोल्डेबल में इस साल स्क्रीन के चारों ओर एक समान बेजेल्स और S24 Ultra जैसा बॉक्सी डिजाइन मिल सकता है। टिप्स्टर आइस यूनिवर्स का दावा है कि Galaxy Z Fold 6 के ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल पिछले साल के Galaxy Z Fold 5 और पिछले Z Fold 4 जैसे ही होंगे।
ये भी पढ़ें- Sasta Data Recharge! सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट
TWS भी हो सकते हैं लॉन्च
Z Flip 6 की बात करें तो क्लैमशेल फोल्डेबल में फोल्डर के आकार का कवर डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा मॉड्यूल के रिम के चारों ओर कलर-मैचेड रिंग हो सकते हैं। दोनों डिवाइस में मेटैलिक फ्रेम हो सकता है। अभी यह कंफर्म नहीं है, लेकिन कंपनी इस साल अपडेटेड TWS भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि Samsung ने रिपोर्ट में बताए गए किसी भी डेवलपमेंट की पुष्टि नहीं की है।
Samsung Galaxy Unpacked 2024 Date
दक्षिण कोरियाई दिग्गज 10 जुलाई को अगली पीढ़ी के फोल्डेबल फोन, स्मार्टवॉच, फिंगर एक्सेसरी और कई प्रोडक्ट्स की घोषणा कर सकता है। इनमें से ज्यादातर डिवाइस भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। ये सभी डिवाइस यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए गैलेक्सी एआई फीचर्स से भी लैस होंगे।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
9 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
12 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines