Samsung Galaxy Unpacked 2024 Date: सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट अगले महीने होने वाला है। कंपनी ने आखिरकार अपने एनुअल इवेंट की डेट अनाउंस कर दी है। गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इस साल 10 जुलाई को पेरिस में होगा। जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग इवेंट के दौरान आने वाले फ्लैगशिप इस इवेंट में पेश करेगा। इतना ही नहीं कंपनी का इस बार सबसे ज्यादा फोकस गैलेक्सी AI पर करेगी।
आज भी कंपनी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए एक एनीमेशन में गैलेक्सी AI से लैस फोल्डेबल डिवाइस गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 की एक झलक पेश की है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के इनवाइट में भी गैलेक्सी AI की बात की है। साथ ही यह भी कहा है कि लेटेस्ट गैलेक्सी Z सीरीज और पूरे गैलेक्सी इकोसिस्टम में AI मिलेगा।
कहां और कैसे देखें ये इवेंट?
यह इवेंट 10 जुलाई, 2024 को हो रहा है। इस साल पेरिस में ये इवेंट हो रहा है। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड को कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। आप Samsung.com, Samsung Newsroom और Samsung के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम भारत में शाम 6.30 बजे शुरू होगी।
ये भी पढ़ें : गजब ऑफर! Foldable फोन आ गया 35 हजार से कम में, देखें जबरदस्त ऑफर
इस बार इवेंट में क्या होगा खास?
इस इवेंट के दौरान इस बार सैमसंग कई हार्डवेयर डिवाइस पेश करेगा। इस इवेंट में फोल्डेबल डिवाइस के नए फ्लैगशिप लॉन्च किए जाएंगे। गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 का लॉन्च जल्द ही होने वाला है। स्मार्टफोन के साथ-साथ, सैमसंग वियरेबल डिवाइस के नए डिजाइन और अपग्रेड भी पेश कर सकता है। इस इवेंट में गैलेक्सी बड्स 3 सीरीज और गैलेक्सी रिंग भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 अमेरिका में तीन स्टोरेज ऑप्शन, 256GB, 512GB और 1TB में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह भी कहा जा रहा है कि ये सभी वेरिएंट पिछले साल के मॉडल से ज्यादा महंगे होंगे।
Galaxy Z Fold 6 की संभावित कीमत
- Galaxy Z Fold 6 (256GB): $1899.99 (1,58,639 रुपये)
- Galaxy Z Fold 6 (512GB): $2019.99 (1,68,652 रुपये)
- Galaxy Z Fold 6 (1TB): $2259.99 (1,88,690 रुपये)
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
9 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
12 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines