हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Samsung ने अचानक सस्ता कर दिया 1.40 लाख का फोन, अब इस कीमत पर मिल रहा Galaxy S26 Ultra

सैमसंग ने अपने नए फोन Galaxy S26 Ultra की कीमत में कटौती कर दी है. इसे अब 15 हजार और बैंक ऑफर लगाकर 19 हजार रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है. यहां जनते हैं इसकी डिटेल्स.

विज्ञापन
Galaxy S26 Ultra पर 15,000 रुपये की सीधी बचत. (Image Credit-Samsung)

हाल ही के दिनों में कई स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन सैमसंग ने अपने प्रीमियम फोन खरीदने वालों को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने  Samsung Galaxy S26 Ultra के एक वेरिएंट की कीमत में सीधे 15,000 रुपये की कटौती दी है. खास बात यह है कि कीमत घटने के साथ Flipkart पर बैंक कार्ड से अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है. ऐसे में लॉन्च के कुछ महीनों बाद यह फ्लैगशिप फोन पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

Samsung Galaxy S26 Ultra अब इतने में मिलेगा

Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 1,24,999 रुपये हो गई है। मॉडल की कीमत Samsung इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के साथ Flipkart पर भी कम दिखाई दे रही है. फोन के लॉन्च के समय 256GB मॉडल की कीमत 1,39,999 रुपये थी. अब ये वेरिएंट 15,000 रुपये सस्ते हो गया है. यह Galaxy S26 Ultra की लॉन्च के बाद अब तक की सबसे बड़ी कीमत कटौती बताई जा रही है.

Flipkart पर मिलेगा 4,000 रुपये का कैशबैक

कीमत कम होने के अलावा Flipkart पर फोन खरीदने वालों के लिए एक और फायदा है. Flipkart Axis और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है. यानी अगर ग्राहक इस ऑफर का फायदा उठाता है तो 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 1,20,999 रुपये तक आ सकती है. नई कीमत और कैशबैक को मिलाकर देखें तो फोन की लॉन्च कीम ते मुकाबले 19,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.

विज्ञापन
Image Credit-Flipkart

ये भी पढ़ें- कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा तोहफा, एक साल तक फ्री मिलेगा 4700 रुपये का AI Plus, जानें कैसे उठाएं फायदा

Samsung Galaxy S26 Ultra के ये हैं धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है. कंपनी ने इसे फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है, जिससे फोन में तेज और स्मूद परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद रहती है. साथ ही फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. यह स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.

विज्ञापन

फोन में Samsung का नया Privacy Display फीचर भी दिया गया है. इसका मकसद आसपास बैठे लोगों को स्क्रीन पर दिखाई देने वाली चीजों को आसानी से देखने से रोकना है. 

200MP कैमरा से लैस है फोन

कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का है. कंपनी ने इस फोन को हाई-एंड कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस देने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर! एक्सचेंज-बैंक डिस्काउंट के बाद 81,000 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola