TrendingDonald trump tariffsiran

---विज्ञापन---

Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च से पहले लीक हुई जानकारी! जानें कब से खरीद पाएंगे और क्या मिलेंगे फीचर्स

Samsung का सबसे बड़ा इवेंट 25 फरवरी को होने जा रहा है, जहां Galaxy S26 सीरीज लॉन्च होगी. प्री-ऑर्डर से लेकर सेल डेट और नए प्राइवेसी फीचर तक, जानिए लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल.

25 फरवरी को बड़ा धमाका करेगा Samsung, Galaxy S26 सीरीज से उठेगा पर्दा.

Samsung Galaxy S26 Series Launch: Samsung के फैंस के लिए बड़ी खबर है. कंपनी का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2026 अब बस कुछ ही दिनों दूर है. इस इवेंट में Samsung अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Galaxy S26 सीरीज को पेश करने जा रही है. लॉन्च डेट, प्री-ऑर्डर, सेल और इवेंट की पूरी डिटेल सामने आ चुकी है. अगर आप Samsung का नया फोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानिए पूरी जानकारी.

कब होगा Samsung Galaxy Unpacked 2026?

Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित होगा. यह इवेंट कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में होगा. समय की बात करें तो यह इवेंट सुबह 10 बजे (Pacific Time) शुरू होगा, जो भारत में रात करीब 11:30 बजे के आसपास देखा जा सकेगा.

---विज्ञापन---

किन डिवाइसेज से उठेगा पर्दा?

इस इवेंट में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा कंपनी नए Galaxy Buds या अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है. Samsung अक्सर अपने Unpacked इवेंट में कोई सरप्राइज भी देता है, इसलिए इस बार भी कुछ नया देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

लाइव कैसे देखें इवेंट?

यूजर्स इस इवेंट को Samsung की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com, Samsung Newsroom और कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं. वेबसाइट पर लॉगिन करने वाले यूजर्स को लॉन्च ऑफर्स और डील्स से जुड़ी जानकारी भी मिल सकती है.

नए प्राइवेसी फीचर का टीजर

हाल ही में Samsung ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर एक छोटा टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें आने वाले Galaxy S26 सीरीज के एक खास प्राइवेसी फीचर की झलक दिखाई गई. करीब 15 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि मेट्रो में सफर कर रहे दो लोग एक यूजर के फोन की स्क्रीन देखने की कोशिश करते हैं. तभी यूजर ‘जीरो-पीकिंग’ प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर ऑन कर देता है, जिसके बाद साइड एंगल से स्क्रीन देख पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है. आखिर में टैगलाइन आती है- “Can your phone do that?” हालांकि, इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी.

लीक रिपोर्ट से मुताबिक ये हो सकते हैं एक्सपेक्टेड फीचर्स 

डिस्प्ले (एक्सपेक्टेड)

डिस्प्ले की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का M14 OLED पैनल मिल सकता है. डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ हल्के-फुल्के अपडेट देखने को मिल सकते हैं. जैसे कि पीछे की तरफ नया कैमरा लेआउट, पहले से पतला बॉडी प्रोफाइल और थोड़े ज्यादा गोल किनारे.

प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम (एक्सपेक्टेड)

कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है. हालांकि कुछ बाजारों में इसका वेरिएंट Samsung के Exynos 2600 चिपसेट के साथ भी आ सकता है. कंपनी इस फोन को एक AI-फोकस्ड डिवाइस के रूप में प्रमोट कर रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मिल सकते हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित होगा और इसके साथ Samsung का लेटेस्ट One UI वर्जन मिलने की संभावना है.

कैमरा सेटअप (एक्सपेक्टेड)

कैमरे के मामले में Galaxy S26 Ultra अपने पिछले मॉडल की 200MP मेन कैमरा परंपरा को जारी रख सकता है. इसके अलावा बेहतर अल्ट्रावाइड लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन अपग्रेड्स से कम रोशनी में फोटोग्राफी बेहतर होगी, तस्वीरें ज्यादा डिटेल्ड आएंगी और जूम क्वालिटी अधिक स्थिर रहेगी.

भारत में संभावित कीमत

ऑनलाइन लीक के अनुसार Galaxy S26 Ultra की कीमतें पिछले साल की Galaxy S25 सीरीज के आसपास ही रह सकती हैं. भारत में इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत लगभग 1,35,000 रुपये से 1,70,000 रुपये के बीच हो सकती है. टॉप मॉडल में 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना जताई जा रही है.

भारत में प्री-रिजर्वेशन की जानकारी

Samsung Galaxy S सीरीज में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक पहले से प्री-रिजर्वेशन कर सकते हैं. भारत में 11 फरवरी से प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुका है. इसके लिए 999 रुपये का रिफंडेबल टोकन अमाउंट देना होगा. ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य अधिकृत चैनलों के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

कब शुरू होगी बिक्री?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 सीरीज की बिक्री 11 मार्च 2026 से शुरू हो सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान करेगी.

ये भी पढ़ें- Google Pixel 10a लॉन्च: 30 घंटे बैटरी, 7 साल अपडेट और दमदार AI, जानिए कीमत और इसकी खास बातें


Topics:

---विज्ञापन---