Samsung Galaxy S26 FE Launch Update: सैमसंग एक बार फिर आपने Galaxy फोन को लेकर बड़ा इवेंट करने जा रहा है. कंपनी ने ऐलान किया है कि 27 अगस्त को Galaxy Event August 2026 आजोजित किया जाएगा. इस इवेंट में Galaxy S26 के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जा सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी इसमें Galaxy S26 FE यानी Fan Edition को लॉन्ट कर सकती है. भारत में इस इवेंट को शाम 5.30 बजे सैमसंग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और इसकी वेबसाइट पर देखा जा सकेगा.
कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये इवेंट 27 अगस्त को किया जााएगा. हालांकि कंपने ने अभी ये क्लीयर नहीं किया है कि इस इवेंट में कौन-सा Galaxy S26 मॉडल लॉन्च होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Galaxy S26 FE को पेश किया जा सकता है. बता दें कि पिछले साल इसी समय कंपनी ने Galaxy S25 FE लॉन्च किया था.
कैसा होगा डिस्प्ले और परफर्मेंस ?
लीक्स के मुताबिक Galaxy S26 FE 6.7 इंच का AMOLED Full HD डिस्प्ले मिल सकता है. इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है. यानी फोन की स्क्रीन पर वीडियो और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर मिल सकता है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है.
कैमरा सेटअप को लेकर क्या अपडेट?
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50MP का मेन कैमरा 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. वहीं फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- मोबाइल को एक दिन में कितनी बार चार्ज करना चाहिए? जानिए बैटरी बचाने का सही तरीका
4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
इस फोन में 4,900mAh मिल सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 17 के साथ One UI मिलने की उम्मीद है. हालांकि फोन का डिजाइन Galaxy S26 सीरीज के दूसरे मॉडल जैसा ही हो सकता है. साथ ही इस फोन के Blueberry, Graphite और Pistachio रंगों में मिलने की चर्चा है.
बाकी क्या मिल सकते हैं फीचर्स
Galaxy S26 FE में IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है. इससे फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के साथ स्क्रीन स्क्रैचेस से भी बचाने में भी मदद मिलेगी.
कितनी हो सकती है कीमत?
कुछ रिपोर्टस में Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 89,500 रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि भारत में फोन की वास्तिविक कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें- आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर मिला तो तुरंत करें बंद
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
16 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
19 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
20 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
21 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
23 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Samsung
First published on:
Know More: Editorial Guidelines