Samsung Galaxy S26 FE की एंट्री पक्की! 27 अगस्त को होगा बड़ा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले समेत फोन में मिलेंगे ये फीचर्स

सैमसंग 27 अगस्त को Galaxy Event करने वाली है. इस इवेंट में Galaxy S26 सीरीज के नए फोन की एंट्री हो सकती है. आइए जानते हैं कि इस नए फोन में क्या मिल सकता है और इसकी संभावित कीमत कितनी हो सकती है.

Samsung Galaxy S26 FE

27 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S26 FE. (Reference Image Credit- Samsung)

Samsung Galaxy S26 FE Launch Update: सैमसंग एक बार फिर आपने Galaxy फोन को लेकर बड़ा इवेंट करने जा रहा है. कंपनी ने ऐलान किया है कि 27 अगस्त को Galaxy Event August 2026 आजोजित किया जाएगा. इस इवेंट में Galaxy S26 के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जा सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी इसमें Galaxy S26 FE यानी Fan Edition को लॉन्ट कर सकती है. भारत में इस इवेंट को शाम 5.30 बजे सैमसंग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और इसकी वेबसाइट पर देखा जा सकेगा. 

विज्ञापन

कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये इवेंट 27 अगस्त को किया जााएगा. हालांकि कंपने ने अभी ये क्लीयर नहीं किया है कि इस इवेंट में कौन-सा  Galaxy S26 मॉडल लॉन्च होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें  Galaxy S26 FE को पेश किया जा सकता है. बता दें कि पिछले साल इसी समय कंपनी ने Galaxy S25 FE लॉन्च किया था.

विज्ञापन

कैसा होगा डिस्प्ले और परफर्मेंस ?

लीक्स के मुताबिक  Galaxy S26 FE 6.7 इंच का AMOLED Full HD डिस्प्ले मिल सकता है. इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है. यानी फोन की स्क्रीन पर वीडियो और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर मिल सकता है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है. 

कैमरा सेटअप को लेकर क्या अपडेट?

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50MP का मेन कैमरा 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. वहीं फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

विज्ञापन

4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

इस फोन में 4,900mAh मिल सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 17 के साथ One UI मिलने की उम्मीद है. हालांकि फोन का डिजाइन Galaxy S26 सीरीज के दूसरे मॉडल जैसा ही हो सकता है. साथ ही इस फोन के Blueberry, Graphite और Pistachio रंगों में मिलने की चर्चा है.

विज्ञापन

बाकी क्या मिल सकते हैं फीचर्स

Galaxy S26 FE में IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है. इससे फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के साथ स्क्रीन स्क्रैचेस से भी बचाने में भी मदद मिलेगी.

कितनी हो सकती है कीमत?

कुछ रिपोर्टस में Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 89,500 रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि भारत में फोन की वास्तिविक कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है.

विज्ञापन

Source- Samsung

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ