---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Samsung Galaxy S26 FE की डिटेल्स हुई लीक! इन धांसू फीचर्स के साथ सितंबर में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग जल्दी अपना या फैन एडिशन फोन Samsung Galaxy S26 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है. लेकिन लॉन्च से पहले इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डिटेस्स लीक हो गए हैं, जानते हैं इनकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

अगर आप सैमसंग का नया Fan Edition स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो Galaxy S26 FE से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. फोन के लॉन्च से पहले इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S26 FE में Galaxy S26 सीरीज जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा, जबकि प्रोसेसर के तौर पर पिछले साल इस्तेमाल किया गया Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है. यहां डिटेल में समझते हैं इस फोन में क्या मिलने वाला है.

6.7 इंच का डिस्प्ले और Exynos 2500 चिपसेट से होगा लैस

WinFuture.de की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसका रेजॉल्यूशन 2,340×1,080 पिक्सल होगा और स्क्रीन 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है. ब्राइटनेस की बात करें तो ब्राइटनेस की बात करें तो सामान्य इस्तेमाल में यह 1,200 निट्स तक और हाई-ब्राइटनेस मोड में 1,900 निट्स तक पहुंच सकती है.

---विज्ञापन---

Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. सैमसंग ने इसी चिपसेट का इस्तेमाल Galaxy S25 में भी किया था. यह 10 कोर CPU वाला चिपसेट है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.3GHz तक हो सकती है. 

कितना मिल सकता है स्टोरेज

स्टोरेज के लिए Galaxy S26 FE में 128GB और 256GB के दो ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आ सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-अब 1601 नंबर से आएगी बिजली-गैस और कूरियर की कॉल, TRAI ने किया बड़ा बदलाव, ऐसे पहचानें असली कॉल

कैसा हो कैमरा सेटअप 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ f/2.2 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर भी मिल सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Galaxy S26 FE में 12 मेगापिक्सल का f/2.2 फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक इसमें ऑटोफोकस की सुविधा नहीं मिलेगी.

---विज्ञापन---

Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और NFC का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इसमें दो नैनो-सिम स्लॉट दिए जा सकते हैं. इसके अलावा एक या दो eSIM इस्तेमाल करने का विकल्प भी मिल सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल के दौरान बैटरी बैकअप 50 घंटे तक होने की बात कही गई है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Samsung इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी सेल का इस्तेमाल कर सकता है.

---विज्ञापन---

कितने रंगों में मिलने की उम्मीद

कंपनी इसे Graphite, Pistachio और Blueberry कलर में पेश कर सकता है. डिजाइन की बात करें तो इसका लुक Galaxy S26 सीरीज से मिलता-जुलता हो सकता है.

कितनी होगी कीमत

Samsung Galaxy S26 FE को सिंतबर की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. पिछले लीक्स यूरोप के लिए इसकी संभावित कीमत 799 यूरो यानी करीब 88,000 रुपये बताई गई थी. हालांकि मौजूदा कीमत पर रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S26 Plus करीब 700 यूरो यानी लगभग 77,100 रुपये में उपलब्ध हो सकता है और इसमें ज्यादा स्टोरेज, बेहतर डिस्प्ले और ज्यादा सक्षम कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: लाल किले से देखना है 15 अगस्त का जश्न? ऐसे बुक करें टिकट, जान लें ये नियम

First published on: Aug 11, 2026 04:35 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola