Samsung Galaxy S25 Ultra Launch: सैमसंग ने अपने ‘गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2025’ में सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज का हाइलाइट सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा रहा है, जो कंपनी का टॉप प्रीमियम फोन है। कंपनी ने इस फोन को कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12GB रैम और 5000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस डिवाइस के साथ गैलेक्सी AI को जोड़ा गया है। आइए इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
डिजाइन और डिस्प्ले: इस डिवाइस में कंपनी ने राउंड कॉर्नर के साथ नया टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है। S25 Ultra में 6.9-इंच का QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें सुपर स्मूथ 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन पेश किया गया है।
प्रोसेसर और स्टोरेज: प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में कंपनी का क्वॉलकॉम का सबसे दमदार प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस को तीन स्टोरेज ऑप्शन- 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 12GB + 1TB में पेश किया गया है। बता दें कि सैमसंग का ये प्रीमियम फोन Android 15 बेस्ट One UI 7 पर काम करेगा।
कैमरा: Galaxy S25 Ultra में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और दो टेलीफोटो लेंस (50MP 5X, 10MP 3X) शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने इस डिवाइस के साथ गैलेक्सी AI को जोड़ा है, जो यूजर को बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा भी है।
बैटरी और चार्जिंग: सैमसंग के इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W अडैप्टर के साथ लगभग 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इस फोन में फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर की भी सुविधा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत 1299 डॉलर यानी लगभग 1,12,317 रुपये से शुरू होती है। सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा टाइटेनियम सिल्वरब्लू, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोन के लिए प्रीबुकिंग आज से शुरू हो रही है और फोन 7 फरवरी से अपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 Live Updates: गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट शुरू… यहां देखें लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
22 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines