Samsung Galaxy S25 Ultra Camera Upgrade: क्या आप भी सैमसंग की S सीरीज के दीवाने हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। जी हां, ऐसा लग रहा है कि एप्पल की तरह इस बार सैमसंग भी अपने फ्लैगशिप फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देने की तैयारी में हैं। कंपनी फोन से एक कैमरा कम कर सकती है। अभी सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है लेकिन अपकमिंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में एक बड़ा कैमरा बदलाव होगा।
चार के बजाय मिलेंगे तीन कैमरे
ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग अगले फ्लैगशिप में चार के बजाय तीन रियर कैमरा के साथ टेस्टिंग कर रहा है। आगामी मॉडल में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर को हटाया जा सकता है जो मौजूदा फोन में मिल रहा है। हालांकि इसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर अपकमिंग फोन में भी मिलेगा।
सॉफ्टवेयर को किया जाएगा बेहतर
GSM Arena की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी फ्लैगशिप फोन से कैमरा को हटाकर सॉफ्टवेयर को बेहतर करेगी। टिपस्टर Sperandio4Tech (@ISAQUES81) ने भी X पर दावा किया कि सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की 3 रियर कैमरा के साथ टेस्टिंग चल रही है जिसमें एक प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड यूनिट और एक पेरिस्कोप जूम लेंस होगा।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
ये कैमरा होगा फोन से गायब
यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में एक बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड होगा। गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 3x ऑप्टिकल के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर होता है लेकिन अब ये टेलीफोटो कैमरा फोन से गायब हो जाएगा
कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में वही 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जो अभी मौजूदा S24 अल्ट्रा में मिल रहा है लेकिन इस कैमरा में कंपनी लाइट कैप्चर करने की क्षमता को और भी बेहतर कर सकती है। बताया गया है कि इसमें एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा जिसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines