Samsung S25 Quick Delivery:सैमसंग ने जनवरी में अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी S25 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस नई सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं, जिसमें Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus, और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। भारत में ये फोन 7 फरवरी यानी कल से सेल पर जा रहे हैं। हालांकि, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिगबास्केट आपको इस फोन को सेल डेट से पहले खरीदने का मौका दे रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि फोन केवल 10 मिनट में आपको डिलीवर हो जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की क्विक डिलीवरी
टाटा ग्रुप्स की क्विक-कॉमर्स सर्विस बिगबास्केट नाउ आपको केवल 10 मिनट में सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज स्मार्टफोन डिलीवर करेगी। हालांकि, हम अभी भी उन एरिया या शहरों के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं, जहां यह सर्विस उपलब्ध होगी। यूजर को सैमसंग के नए लॉन्च की गई गैलेक्सी S25 सीरीज स्मार्टफोन खरीदने की सुविधा देने के अलावा, ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप आपको नौ महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी देगा, जिससे HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके अपनी शॉपिंग के लिए पेमेंट कर सकेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की कीमत
- बिगबास्केट पर आप एक बैनर देखने को मिल रहा है, जिसमें गैलेक्सी S25 सीरीज की शुरुआती कीमत 70,999 रुपये है, जिससे ये पता चलता है कि इस फोन पर लगभग 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
- कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी S25 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इस फोन के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये से शुरू होती है।
- सैमसंग गैलेक्सी S25 प्लस के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,11,999 रुपये है।
- इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,41,999 रुपये और 12GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 1,65,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें – भारत सरकार ने AI ऐप्स पर क्यों लगाया बैन? कहीं ‘Memory Feature’ तो नहीं वजह
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
8 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
11 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines