Samsung Galaxy S25 Launch: सैमसंग ने अपने कस्टमर्स के लिए Samsung Galaxy S25 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को गैलेक्सी S25 सीरीज के तहत पेश किया गया है। कंपनी ने इस प्रीमियम फोन में बहुत से खास फीचर्स दिए हैं, जिसमें डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप और 12GB रैम शामिल हैं। आइए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 के फीचर्स
डिजाइन और डिस्प्ले: इस डिवाइस में कंपनी ने राउंड कॉर्नर के साथ नया टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है। S25 में 6.2-इंच का QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसे सुपर स्मूथ 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन के साथ पेश किया गया है।
प्रोसेसर और स्टोरेज: प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में कंपनी का क्वॉलकॉम का सबसे दमदार प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस को तीन स्टोरेज ऑप्शन- 12GB + 128GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में पेश किया गया है। अल्ट्रा मॉडल की तरह ही ये फोन Android 15 बेस्ट One UI 7 पर काम करेगा।
कैमरा: Galaxy S25 में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस मिलते हैं। इसके अलावा इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा भी है।
बैटरी और चार्जिंग: सैमसंग के इस फोन में आपको 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W अडैप्टर और 3A USB-C केबल के साथ लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इस फोन में फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर की भी सुविधा है।
Samsung Galaxy S25 की कीमत
Galaxy S25 की कीमत की बात करें तो इस फोन की शुरुआती कीमत 799.99 डॉलर यानी लगभग 65,918 रुपये तय की गई है। इस फोन के लिए प्रीबुकिंग आज से शुरू हो रही है और फोन 7 फरवरी से अपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 Plus लॉन्च; जानें कीमत, फीचर्स से लेकर सबकुछ
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
10 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
13 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
15 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
16 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines