Samsung Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max: हाल ही में सैमसंग ने अपना सबसे पावरफुल फोन Samsung Galaxy S24 Ultra लॉन्च किया है। जिसकी तुलना अब एप्पल के टॉप-एंड फोन से की जा रही है। हालांकि सभी का ये सवाल बना हुआ है कि अब क्या हमें iPhone 15 Pro Max को खरीदना चाहिए या नए अल्ट्रा मॉडल के साथ जाना चाहिए? क्योंकि ये दोनों फोन ब्रांड के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन हैं। इन मॉडल्स के साथ, Apple और Samsung कई तगड़े फीचर ऑफर करता है। वहीं आज हम आपके लिए इन दोनों फोन्स का फुल कंपेरिजन लेकर आए हैं और ये भी बताएंगे कि आपको कौन-सा फोन खरीदना चाहिए।
दोनों का क्या है प्राइस?
सबसे पहले बात करें प्राइस कि तो नया लॉन्च किया गया सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। जबकि एप्पल के iPhone 15 Pro Max की भारत में कीमत 1,59,900 रुपये से शुरू होती है।
ये भी पढ़ें : S24 खरीदें या OnePlus 12 के लिए करें इंतजार?
कैसा है दोनों का डिजाइन?
शुरुआत करें सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के डिजाइन से तो इसमें आपको थोड़ी बड़ी 6.8-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600nits की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। जबकि iPhone 15 Pro Max में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं इसका स्क्रीन साइज 6.7 इंच है। यहां सैमसंग आपको एक ब्राइट डिस्प्ले ऑफर कर रहा है। दोनों हैंडसेट धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए IP68 रेटिंग ऑफर करते हैं। Apple और Samsung इस बार भी अपने पुराने सिग्नेचर डिजाइन के साथ बने हुए हैं इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
परफॉर्मेंस में कौन आगे?
सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है, जबकि आईफोन 15 प्रो मैक्स में A17 प्रो बायोनिक चिप मिलती है। दोनों प्रोसेसर इस वक्त सबसे पावरफुल हैं और सबसे हैवी ऐप्स को भी चुटकियों में मैनेज कर सकते हैं। गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 12GB रैम के साथ आता है, जबकि iPhone 15 Pro Max में थोड़ी कम सिर्फ 8GB RAM ही मिल रही है। हालांकि, इससे परफॉर्मेंस पर कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता। दोनों फोन्स के बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं।
कैमरा में कौन है चैंपियन?
कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में एक क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। इस बार सैमसंग ने सिर्फ टेलीफोटो सेंसर में एक बड़ा अपग्रेड किया है। हालांकि कंपनी बेहतर नाइटोग्राफी का दावा कर रही है, जो अब AI का यूज करके कम रोशनी में बेहतर फोटो ले सकता है। कंपनी के मुताबिक, AI नॉइस को कम करने और वीडियो में स्टैबिलिसशन लेन का काम करेगी।
वहीं अगर इसे iPhone 15 Pro Max से कंपेयर करें तो आईफोन सिर्फ ट्रिपल-रियर कैमरा ऑफर कर रहा है जिसमें एक 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। दोनों कैमरा के मामले में तगड़े हैं लेकिन अल्ट्रा मॉडल एक बड़े सेंसर के साथ आता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
9 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
13 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines