Samsung Galaxy S24 Price Drop: हाल ही में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में प्रीमियम सीरीज गैलेक्सी S25 को लॉन्च किया है। इस सीरीज में तीन प्रीमियम डिवाइस शामिल हैं। इस प्रीमियम लॉन्च के बाद कंपनी ने अपनी गैलेक्सी S24 सीरीज की कीमतों में कटौती की है। इसके तहत कंपनी ने S24 की कीमत में सबसे ज्यादा कटौती की है। ऐसे में ये डील उन लोगों के लिए बहुत खास है जो लेटेस्ट मॉडल नहीं खरीद सकते हैं। आइए डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।
कम हो गई कीमत
गैलेक्सी S24 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 74,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। 10,000 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत 64,999 रुपये रह गई है। इसके अलावा कंपनी ने अन्य वेरिएंट की कीमतों में भी कटौती की है।
डिवाइस के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो इसकी कीमत 70,999 रुपये कर दी गई है, जो लॉन्च के समय 79,999 रुपये थी। वहीं इसके 8GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 82,999 रुपये कर दी गई है, जिसे 89,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Amazon पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
जहां कंपनी ने फोन पर बेहतरीन डिस्काउंट दिया है, वहीं अमेजन ने भी सैमसंग की इस सीरीज की कीमतों में भारी कटौती की है। Amazon S24 के बेस मॉडल (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) 54,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जो सैमसंग की ऑफिशियल कीमत से 11,000 रुपये सस्ता है, जबकि लॉन्च की कीमतों से 21,000 रुपये कम है।
बता दें कि अमेजन इस डिवाइस पर 48,850 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। इसके तहत आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके कम कीमत पर फोन हासिल कर सकते हैं। बता दें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। बता दें कि अमेजन ने प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% का कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- TRAI की सख्ती का BSNL पर भी दिखा असर; लॉन्च किया बिना डेटा वाला प्लान
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
10 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
11 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
15 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
17 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines