TRAI की सख्ती का BSNL पर भी दिखा असर; लॉन्च किया बिना डेटा वाला प्लान

BSNL Voice-Only Plan: TRAI के निर्देश के बाद BSNL ने 439 रुपये का वॉयस-ओनली प्लान लॉन्च किया, जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी। Jio और Airtel ने भी ऐसे ही प्लान पेश किए हैं, लेकिन BSNL का प्लान सबसे किफायती है।

BSNL_c4eb03

 BSNL Voice-Only Plan: TRAI के फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने अपने कस्टमर्स के लिए नए वॉयस और SMS प्लान लॉन्च किए थे। इसी सिलसिले में BSNL ने भी अपना 439 रुपये वाला प्लान पेश किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को हिदायत दी थी कि वे ऐसे प्लान पेश करें, जो केवल कॉलिंग की सुविधा दें।

ऐसे में जियो, एयरटेल और वीआई (Vodafone Idea) ने हाल ही में ऐसे प्लान पेश किए हैं। हालांकि बाद में प्लान की कीमतों को लेकर समस्या आई, जिसके बाद कंपनियों ने इन कीमतों को कम भी किया। ये प्लान खास उन कस्टमर्स के लिए हैं, जिनको इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं है। आइए BSNL के प्लान के बारे में जानते हैं।

BSNL का 439 रुपये वॉयस-ओनली प्लान

इस बीच, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने मौजूदा वॉयस-ओनली प्लान को फिर से पेश किया है। इस समय भारत में सबसे सस्ता वॉयस कॉल और SMS प्लान BSNL का ही है। इस प्लान की कीमत केवल 439 रुपये है। इस प्लान के साथ आपको 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड SMS की सुविधा दी जाएगी। यह प्लान खास उन यूजर्स के लिए है, जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग सेवाओं का उपयोग करते हैं और उन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है।

BSNL Recharge

Jio और एयरटेल का प्लान

बता दें कि BSNL से पहले Jio और Airtel ने भी अपना वॉयस-ओनली प्लान पेश किया था। जहां तक जियो की बात है, उसका सबसे किफायती वॉयस-ओनली प्लान 448 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। वहीं अगर एयरटेल की बात करें तो Airtel अपने कस्टमर्स के लिए 468 रुपये का प्लान लाया है, जिसकी वैलिडिटी भी 84 दिनों की ही है।

TRAI के नियम

TRAI ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके हिसाब से भारत की सभी टेलीकॉम कंपनियों को जितनी जल्दी हो सके, ऐसे प्लान लाने का निर्देश दिया गया था, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा हो। ये उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो 2G फोन या ड्यूल सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में वे अपने एक सिम को केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी उन्हें अपनी हर सिम को डेटा पैक के साथ रिचार्ज नहीं करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ