Samsung galaxy S24 Plus Price Drop: अगर आप काफी टाइम से स्मार्टफोन अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी S24 प्लस खरीदने का यह सही टाइम हो सकता है। यह फोन अभी Amazon पर 62 हजार रुपये से कम में मिल रहा है, जबकि कंपनी ने इसे 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। जिसका मतलब है कि फोन पर 38 हजार रुपये तक का महा डिस्काउंट मिल रहा है। जो लोग फ्लैगशिप कीमत के बिना फ्लैगशिप-लेवल फ़टुरेस का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए यह डील एक बेस्ट डील है।
Samsung galaxy S24 Plus पर डिस्काउंट ऑफर
लॉन्च के टाइम इस फोन की कीमत 99,999 रुपये थी, लेकिन अभी आप इस फोन को Amazon पर सिर्फ 61,199 रुपये में खरीद सकते हैं, जो कि लगभग 39% की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आप अपना पुराना फोन भी एक्सचेंज करते हैं, तो आप और भी ज्यादा पैसे बचा सकते सकते हैं।
इतना ही नहीं डिवाइस पर कैशबैक ऑफर्स भी हैं, प्राइम मेंबर्स Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5% कैशबैक ले सकते हैं, जबकि गैर-प्राइम मेंबर्स को 3% कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, इस डिवाइस पर Amazon पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। जहां से आप हर महीने आसान किस्तों पर डिवाइस को अपना बना सकते हैं।
Samsung galaxy S24 Plus के खास फीचर्स
सैमसंग का S24 प्लस एक शानदार 6.7-इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो बटररी स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस में सुपर ब्राइट डिस्प्ले है, जो 2600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, जो कि आपके डेली इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी चीज के लिए बेस्ट है।
दमदार बैटरी और तगड़ा कैमरा
फोन 4900mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, इसलिए आप इसे बहुत जल्दी चार्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं डिवाइस में 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिलती है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए गैलेक्सी S24 प्लस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
16 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
18 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
20 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
23 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines