Samsung Galaxy S24 Display Issue: सैमसंग ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट गैलेक्सी S24 सीरीज को लॉन्च किया था लेकिन फिर एक बार कंपनी सुर्खियों में है। कारण फ्लैगशिप फोन के डिस्प्ले में आ रही समस्या है। डिस्प्ले को लेकर लोग लगातार रिपोर्ट कर रहे हैं जो हमें उस समय की याद दिलाती हैं जब सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 ज्यादा गर्म होने और यहां तक कि फटने के कारण वापस बुलाए गए थे। हालांकि गैलेक्सी एस 24 के साथ स्थिति उतनी बुरी नहीं है और उम्मीद है कि सैमसंग जल्द ही इसे फिक्स कर देगा लेकिन ये पूरा मामला है क्या? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
आ रही है Grainy Screen प्रॉब्लम
कई यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि उन्हें अपने गैलेक्सी S24 स्मार्टफोन पर “Grainy” प्रॉब्लम आ रही है। जाहिर तौर पर, समस्या ज्यादातर तब होती है जब यूजर्स फोन पर किसी ऐप या किसी चीज को डार्क कलर में देखते हैं तभी उन्हें एक Grainy Screen दिखाई देने लगती है। यह समस्या अभी तक सिर्फ गैलेक्सी S24 सीरीज में ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों मॉडल्स गैलेक्सी एस 24, गैलेक्सी एस 24 प्लस और गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा के यूजर्स को ये समस्या आ रही है।
इस समस्या की भी कर रहे रिपोर्ट
इस बीच, Grainy Screen के अलावा, Reddit पर कुछ यूजर्स ने गैलेक्सी S24 डिस्प्ले पर हॉरिजॉन्टल लाइन्स के बारे में भी शिकायत की है। ये लाइन्स केवल कम ब्राइटनेस सेटिंग्स पर दिखाई देती हैं। कुछ यूजर्स को 10 प्रतिशत से नीचे ब्राइटनेस होने पर डिस्प्ले पर लाइन्स दिख रही हैं।
डिस्प्ले रिप्लेसमेंट डाल रहे रिक्वेस्ट
हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसका असर गैलेक्सी S24 सीरीज की सेल्स पर कम ही देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि समस्या हार्डवेयर से संबंधित है, कुछ यूजर्स ने समस्या के समाधान की उम्मीद में सैमसंग सपोर्ट पर डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की भी रिक्वेस्ट की है। सैमसंग S24 सीरीज में नए प्रकार के पैनल का यूज किया जा रहा है इस कारण भी ये समस्या हो सकती है।
गैलेक्सी S23 सीरीज में भी थी समस्या
यह पहली बार नहीं है कि जब सैमसंग के फ्लैगशिप सीरीज को अपने डिस्प्ले के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गैलेक्सी S23 सीरीज के साथ भी, सैमसंग यूजर्स कलर फाडे होने की शिकायत की थी।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 799 रुपये में घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart!
अभी खरीदें या नहीं?
अब सवाल ये है कि क्या हमें इस वक्त नया Samsung Galaxy S24 खरीदना चाहिए या नहीं? तो बता दें अभी आपको इसे खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदना ही चाहते हैं तो OnePlus 12 के साथ भी जा सकते हैं। इसमें अभी ऐसी कोई समस्या नहीं है। वहीं आप लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज के साथ भी जा सकते हैं। जब तक सैमसंग इसे फिक्स नहीं कर देता तब तक इस फोन को खरीदने से बचें।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
6 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines