Samsung Galaxy S23 Ultra: हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को लॉन्च किया है, जो अपने लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में है। अपने फीचर्स से कई लोगों के दिलों को कायल करने वाला सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा ने एलन मस्क को भी दीवाना बना दिया है।
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क को सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा काफी पसंद आया। इसकी तारीफ में उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट भी साझा किया है, जिसमें वो फोन के कैमरा क्वालिटी की तारीफ कर रहे हैं।
और पढ़िए –OnePlus TV 65 Q2 Pro का भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, उपलब्धता और खासियत
दरअसल, ट्विटर पर एक अमेरिकी यूजर ने फोन के कैमरे की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है, जिस पर एलन ने तारीफ भरा रिप्लाई किया है। YouTuber Marques Brownlee ने ट्वीट कर लिखा कि “मुझे नहीं पता कि चंद्रमा की 100x तस्वीर लेने की आवश्यकता किसे है, लेकिन स्पष्ट रूप से गैलेक्सी S23 अल्ट्रा आपके लिए फोन है।”
एलन ने की सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की तारीफ
YouTuber मार्केस ब्राउनली ने जब सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के कैमरे की क्वालिटी की तारीफ 100x तस्वीर लेने के क्षमता को लेकर की तो इसके जवाब पर एलन ने “WOW” का रिप्लाई किया। इससे साफ है कि एलन को फोन की क्वालिटी पसंद आई है।
Samsung Galaxy S23 Ultra Specifications
वैश्विक स्तर पर सैमसंग ने 1 फरवरी 2023 को गैलेक्सी एस23 सीरीज का अनावरण किया था। खासियत की अगर बात करें तो फोन में अल्ट्रा एडाप्टिव पिक्सल समेत बिल्कुल नए 200 एमपी सेंसर है, जो शानदार डिटेल्स के साथ इमेज कैप्चर कर सकता है।
अपने बेस्ट कैमरा फीचर्स के कारण फोन लगातार चर्चाओं में है। इसमें सुपर क्वॉड पिक्सल एएफ है जो 50 प्रतिशत तेजी से फोकस कर सकता है। इसके फ्रंट कैमरा फीचर में नाइटोग्राफी के साथ डुअल पिक्सल ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी है। इसका कैमरा कम रोशनी में बेहतरीन क्वालिटी की फोटो खींचने की क्षमता रखता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 hr agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
23 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 days agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines