Samsung Galaxy S23 Price: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने पिछले साल Samsung Galaxy S23 5G को लॉन्च किया था। इस साल गैलेक्सी एस24 की रिलीज के साथ, S23 पर लगातार डिस्काउंट ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक ऑफर अभी भी लाइव है। इससे पहले प्लेटफार्म पर बिग बचत डेज 2024 के दौरान भी ये खास ऑफर देखने को मिल रहा था।
सेल के दौरान यह स्मार्टफोन 40,000 रुपये तक की छूट और 44 प्रतिशत तक डिस्काउंट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। डील को और भी शानदार बनाने के लिए खरीदार उपलब्ध ऑफर्स के जरिए एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। अगर आप 50,000 रुपये से कम के प्राइस में प्रीमियम फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको ये ऑफर गलती से भी मिस नहीं करना चाहिए।
Samsung Galaxy S23 5G की भारत में कीमत
यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये (8GB + 128GB) में उपलब्ध है। जबकि फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये है। बता दें कि यह खास ऑफर Samsung.com पर भी देखने को मिल रहा है। डिवाइस क्रीम, ग्रीन, लैवेंडर और फैंटम ब्लैक शेड्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
Samsung Galaxy S23 5G की डील
वहीं, फ्लिपकार्ट पर ग्राहक फोन पर कॉम्बो ऑफर के जरिए 3,000 रुपये की छूट भी ले सकते हैं। जहां तक एक्सचेंज की बात है तो खरीदार एक्सचेंज ऑफर के जरिए 41,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। आइए फोन के कुछ खास फीचर्स भी जान लेते हैं…
Samsung Galaxy S23 5G स्पेसिफिकेशन
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस एड्रेनो 740 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है। फोन लेटेस्ट OneUI 6.1 अपडेट के साथ आता है। खास बात यह है कि इस फोन में गैलेक्सी S24 सीरीज के ज्यादातर गैलेक्सी AI फीचर मिलते हैं।
इस फ्लैगशिप फोन में 50MP OIS + 12MP + 10MP का रियर और 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो हैंडसेट में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 3,900mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए, हैंडसेट में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
4 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
5 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines