Samsung Galaxy S23 FE Launch Date: दक्षिण कोरियाई दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S23 FE को पेश करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने हाल ही में नाम की पुष्टि किए बिना डिवाइस को टीज किया था, जिससे संभावना ज्यादा हो गई है कि सैमसंग का यह अपकमिंग धांसू स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। अब, एक लिक में गैलेक्सी S23 FE की लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है।
Samsung Galaxy S23 FE की लॉन्च डेट लीक
सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी S23 FE, गैलेक्सी टैब S9 FE और गैलेक्सी बड्स FE को हाल ही में सैमसंग के अर्जेंटीना वेबसाइट पर देखा गया है। एक इमेज में गैलेक्सी S23 FE स्क्रीन पर 4 अक्टूबर दिखाई दिया। हालांकि, अब यह दिखाई नहीं दे रहा है।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
संभावना है कि कंपनी गैलेक्सी एस 23 एफई को दो चिपसेट वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है। एक वेरिएंट संभवतः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे एड्रेनो 730 GPU के साथ जोड़ा जाएगा, जबकि दूसरे को इन-हाउस Exynos 2200 चिप द्वारा संचालित किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः Facebook पर आया कमाल का फीचर, एक अकाउंट से बनेगी 4 पर्सनल प्रोफाइल; जानें तरीका
गैलेक्सी S23 FE में 120Hz की रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.4-इंच डायनामिक AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। डिवाइस संभवतः एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसमें चार साल का ओएस अपडेट और पांच साल का सिक्योरिटी पैच होगा।
iphone 15 launch Price
इसके इतर, देश-दुनिया में आईफोन 15 को लेकर क्रेज बना हुआ है, जिसे हाल ही में पेश किया गया है। पहली सेल शुरू होती ही दुबई से लेकर भारत में स्थित ऐप्पल स्टोर पर भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। आईफोन लवर्स 15 सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं और उसे अपने हाथों में पकड़ने के लिए बेताब हैं।
यह भी पढ़ेंः 6GB रैम, 50MP कैमरा से लैस इस दमदार फोन की कीमत हुई कम, जल्द खरीदें
कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज में तीन मॉडल पेश किए हैं। इसमें आईफोन 15 (iPhone 15) की शुरुआती कीमत 79,000 रुपये, आईफोन 15 प्लस (iPhone 15 Plus) की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये, आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत (iPhone 15 Pro max) की शुरुआती कीमत 1,59,900 रुपये है।
कंपनी आईफोन 15 पर बैंक ऑफर्स और ईएमआई का ऑप्शन भी दे रही है, जिसका लाभ लेकर डिवाइस को कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
19 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
22 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
23 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines