Facebook पर आया कमाल का फीचर, एक अकाउंट से बनेगी 4 पर्सनल प्रोफाइल; जानें तरीका
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Facebook Multiple Profile Create Feature: सोशल मीडिया के इस दौर में फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म को पसंद किया जाता है। मेटा की स्वामित्व वाली कंपनियों में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म हैं। तीनों ही अपने यूजर्स को बनाएं रखने के लिए तरह-तरह के फीचर्स को जारी करते रहते हैं। कई तरह से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अपने फीचर्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इस मामले में फेसबुक भी पीछे नहीं है। प्रसिद्ध फेसबुक पर एक नया फीचर आ चुका है, जो यूजर्स को मल्टिपल प्रोफाइल बनाने की सुविधा दे रहा है।
फेसबुक पर मल्टिपल प्रोफाइल को क्रिएट करने का फीचर जारी किया गया है। ऐसे में यूजर्स अपने एक अकाउंट से एक साथ चार पर्सनल प्रोफाइल को क्रिएट कर सकेंगे। इसे लेकर फेसबुक की ओर से ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी ने लिखा कि यूजर्स के लिए मल्टिपल पर्सनल प्रोफाइल के जरिए ये आसान हो सकेगा कि किसके साथ क्या साझा करना है या नहीं।
फेसबुक पर मल्टिपल प्रोफाइल बनाने के बाद आप आसानी से अपने प्रोफाइल पर स्विच कर सकते हैं। प्रोफाइल के बीच स्विच करने के लिए ये ऑटोमैटिकली डिफॉल्ट सेटिंग्स पर सेट हो जाता है। साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखता है, जिसके लिए एक प्रोफाइल की नोटिफिकेश दूसरे अकाउंट के लॉगिन होने पर शो नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- Google की बड़ी घोषणा! Bard AI के सपोर्ट के साथ आएंगे ये ऐप्स; जानें यूजर्स को कैसे होगा फायदा
फेसबुक पर मल्टिपल प्रोफाइल अकाउंट बनाने के लिए एंड्रॉइड, IOS और वेब के लिए तरीके हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे एक अकाउंट से पर्सनल प्रोफाइल बनाई जा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: