iPhone 15 की डिलीवरी में हुई देरी, तो ग्राहक ने स्टोर स्टाफ की कर दी कुटाई, देखें Video
Edited By Sumit Kumar

iPhone 15 customers and mobile shop employees fight
Edited By Sumit Kumar

iPhone 15 customers and mobile shop employees fight
iPhone 15: दुबई, अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ-साथ भारत में भी आईफोन 15 को खरीदने के लिए लाइन लगी हुई है। आईफोन लवर्स में 15 सीरीज के डिवाइस को खरीदने के लिए गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। दिल्ली और मुंबई स्थित ऐप्पल स्टोर से लेकर अन्य रिटेल स्टोर्स पर आईफोन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। अब, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टोर के स्टाफ को कुछ लोग पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के रूप नगर के बंगला रोड स्थित क्रोमा स्टोर की है। कहा जा रहा है कि एक एक ग्राहक ने क्रोमा स्टोर से आईफोन 15 ऑर्डर किया था, लेकिन स्टोर वालों ने डिलीवरी में देरी कर दी। आईफोन 15 की समय पर डिलीवरी नहीं होने से नाराज ग्राहक ने क्रोमा स्टोर पहुंचकर स्टाफ की पिटाई कर दी।
क्रोमा कर्मचारियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डीसीपी (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि उन्हें दोपहर के आसपास स्टोर पर दो ग्राहकों और एक कर्मचारी के बीच झगड़े के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली।
#WATCH | Delhi Police took legal action against the customers after a scuffle broke out between customers and mobile shop employees after an alleged delay in supplying iPhone 15 to him in the Kamla Nagar area of Delhi
(Viral Video Confirmed by Police) pic.twitter.com/as6BETE3AL
— ANI (@ANI) September 23, 2023
वहां पहुंचने पर, पुलिस ने पाया कि निरंकारी कॉलोनी के निवासी जसकीरत सिंह और मनदीप सिंह ने झगड़ा शुरू कर दिया था क्योंकि उन्होंने जो आईफोन बुक किया था उसकी डिलीवरी 22 सितंबर को होनी थी लेकिन स्टोर उक्त तारीख पर डिलीवरी करने में विफल रहा।
डीसीपी ने कहा, “ग्राहकों ने झगड़ा किया और क्रोमा स्टाफ को पीटना शुरू कर दिया… आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत निवारक कार्रवाई की गई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
बताते चलें कि, ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज में तीन मॉडल शामिल है। इसमें iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये, iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये, iPhone 15 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये और iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 रुपये है। ये शुरुआती कीमत हैं। डिवाइसेस अन्य स्टोरेज के साथ भी आते हैं, जिनकी कीमत आप ऐप्पल की आधिकारिक साइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: