50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Samsung का तगड़ा फोन लॉन्च, सिर्फ इतनी है कीमत  

Samsung Galaxy M55 5G Price and Features: सैमसंग ने एक और तगड़ा फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट पैनल के साथ कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए इसकी कीमत भी जानते हैं।

Samsung Galaxy M55 5G Price and Features
विज्ञापन

Samsung Galaxy M55 5G Price and Features: सैमसंग ने ऑफिशियल तौर अपने नए Galaxy M55 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के लेटेस्ट गैलेक्सी एम सीरीज मॉडल को कई जबरदस्त फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन में तगड़ी परफॉर्मेंस, बड़ी डिस्प्ले और शानदार डिजाइन देखने को मिल रहा है। आइए इस लेटेस्ट सैमसंग गैलेक्सी M55 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी M55 स्पेसिफिकेशन

इस ऑल न्यू सैमसंग गैलेक्सी M55 5G में 120Hz का रिफ्रेश रेट पैनल देखने को मिलता है। साथ ही फोन में एक 6.7-इंच का FHD+ सुपर AMOLED प्लस इन्फिनिटी-O डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए एड्रेनो 644 जीपीयू के साथ 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिलता है।

Advertisment

12GB RAM के साथ मिलती है बड़ी बैटरी  

इसके अलावा स्मार्टफोन में 12GB तक RAM और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन लेटेस्ट Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की तगड़ी बैटरी मिलती है।

Galaxy M55 5G के कैमरा फीचर्स

कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 MP का माइक्रो सेंसर मिलता है। इसके साथ ही फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

विज्ञापन

Galaxy M55 5G की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी M55 की कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए 26,999 रुपये है। जबकि 8 जीबी 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। ग्राहक इस डिवाइस को अमेजन, सैमसंग स्टोर्स और रिटेल चैनल पार्टनर्स से 2,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ