Samsung के इस जबरदस्त फोन के साथ फ्री अमेजन प्राइम मेंबरशिप! जानें...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy M32 Prime Edition: सैमसंग गैलेक्सी एम32 प्राइम एडिशन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ये सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम एडिशन का अपग्रेडेड वर्जन है, जो ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया (Amazon India) पर लिस्टेड है। यहां फोन को लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।
सैमसंग गैलेक्सी एम32 प्राइम एडिशन के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। इसके बेस वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है और दूसरे वेरिएंट 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है। इस फोन को प्राइम ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम32 प्राइम एडिशन में इनफिनिटी-यू नॉच के साथ 6.4 इंच की एमोलेड स्क्रीन है। ये फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसे गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: