आज लॉन्च होगा Samsung Galaxy M17 5G, ये हो सकती है कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy M17 5G भारत में आज लॉन्च होने वाला है. आइए जानते है क्या होंगे इसके स्पेसिफिकेशन और क्या हो सकती है इसकी कीमत.
Written By Mikita Acharya

Samsung Galaxy M17 5G
Written By Mikita Acharya

Samsung Galaxy M17 5G
Samsung Galaxy M17 5G: Samsung अपनी नई बजट स्मार्टफोन रेंज में Galaxy M17 5G को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. Amazon पर माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने फोन की कई विशेषताओं का खुलासा किया है. हालांकि, कीमत और स्टोरेज विकल्प की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है. लेकिन अफवाहों के अनुसार, यह 5nm Exynos चिपसेट के साथ आएगा और इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मौजूद होगी.
फोन दो रंगों में उपलब्ध होगा Moonlight Silver और Sapphire Black. इसके बैक में वर्टिकल पिल-आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा. डिवाइस 7.5mm पतला है और इसे IP54 रेटिंग मिली है, यानी धूल और हल्की छींटों से सुरक्षा मिलेगी. पावर और वॉल्यूम बटन फोन के लेफ्ट में होंगे.
Galaxy M17 5G में 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन न केवल शानदार दिखेगी बल्कि खरोंच और मामूली झटकों से भी सेफ रहेगी.
फोन में Exynos 1330 SoC दिया जाएगा, जो 5nm प्रोसेस पर निर्मित है. RAM 6GB तक और स्टोरेज 128GB तक उपलब्ध हो सकता है. यह बजट स्मार्टफोन AI आधारित फीचर्स जैसे Google Circle to Search को भी सपोर्ट करेगा.
Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा:
फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा होगा, जो AI फोटोग्राफी फीचर्स को सपोर्ट करेगा.
फोन में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है और यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.
रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy M17 5G की कीमत 15,000 से कम रखी जा सकती है. इसका मतलब है कि यह अपने पूर्ववर्ती M16 5G के समान कीमत रेंज में आएगा. M16 5G का बेस वेरिएंट (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ था. वहीं 6GB और 8GB RAM वाले वेरिएंट 12,999 और 14,499 रुपये में उपलब्ध थे.
Samsung Galaxy M17 5G बजट सेगमेंट में एक स्मार्ट ऑप्शन सामने आ रहा है. शानदार डिस्प्ले, AI फीचर्स, पावरफुल चिपसेट और बड़ा बैटरी बैकअप इसे युवाओं और बजट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अट्रैक्टिव बनाता है. Amazon के जरिए आसानी से खरीदारी की सुविधा इसे और भी खास बनाती है.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.